Snake Viral Video: कार में लटक कर सफर करता रहा सांप, नीचे गिरा तो फन फैलाकर हो गया खड़ा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है। यहां हाईवे पर जा रही एक कार के निचले हिस्से में एक सांप लटका हुआ है। गाडी चालक बिना इसकी जानकारी के गाडी को दौड़ा रहा है। फिर एकाएक झटका लगने से सांप सड़क पर गिरता है और कुंडली मारकर रोड जाम कर देता है। इस घटना का वीडियो पीछे चल रही कार में बैठे लोगों ने बनाया है, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह पूरी घटना हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाईवे के बदनपुर गांव के निकट की बताई जा रही है। हालांकि वन इंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो रात का है, लेकिन कब का है इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक चलती हुई कार के पिछले हिस्से में सांप लटका हुआ है।

Viral Video of Snake kept traveling hanging in the car and fell on Hamirpur State Highway

पीछे गाडी में बैठे युवक किसी तरह से गाडी चालक को आगाह करते हैं। जिसके बाद वो गाडी रोकता है और सांप झटके से नीचे गिर जाता है। फिर सांप कुंडली मारकर रोड पर बैठ जाता है। थोड़ी आवाज करने पर सांप सड़क किनारे खेत की तरफ चला जाता है। जिसके बाद राहगीर अपने रास्ते चले जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+