UP News: 'मरने' के बाद जिंदा हुई महिला की फिर हुई मौत, पति करता रहा चमत्कार का इंतजार और...
UP Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में मरने के बाद जिंदा हुई महिला की फिर से मौत हो गई है। इस बार फिर महिला का पति किसी चमत्कार का इंतजार करता रहा लेकिन कोई चमत्कार नहीं हुआ और काफी देर तक मायूस रहने के बाद उसने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया।
अभी बीते सप्ताह जिस महिला की मरने के बाद जिंदा होने की चर्चा चल रही थी। लोग चमत्कार मानकर महिला को देखने के लिए आ रहे थे। मामला काफी दिन तक लोगों के बीच चर्चा में रहा। हालांकि अब उस महिला की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, यह पूरा मामला हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली अंतर्गत सदर गांव का है। गांव का रहने वाला मातादीन नामक एक मजदूर की पत्नी अनीता को ब्लड कैंसर की बीमारी थी। पत्नी की उपचार करने के लिए मातादीन ने कई लोगों से कर्ज लिया।
अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर वह जालंधर निवासी अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। कुछ दिन पूर्व अनीता की तबीयत अचानक खराब हो गई उसके बाद वह अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा अनिता का मृत घोषित कर दिया गया।
पत्नी की मौत हो जाने के बाद पति एंबुलेंस से उसकी लाश को लेकर अपने गांव में आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक मृत घोषित की जा चुकी अनीता को प्यास लगी। उसने अपने पति से पानी मांगा। पानी पीने के बाद वह अपने पति से बात करने लगी।
पत्नी की जिंदा होने के बाद माता दिन काफी खुश हो गया। इसकी जानकारी जब गांव पहुंचने पर लोगों को ही तो लोग उसे देखने के लिए पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी के उपचार के लिए मातादीन द्वारा कई लोगों से कर्ज भी लिया गया था। अब पुनः उसकी पत्नी की मौत हो गई जिसके चलते उसके परिवार में मातम पसरा है।












Click it and Unblock the Notifications