Flipkart की फर्जी साइट बनाकर लॉटरी और इनाम का देते थे झांसा, फिर कर लेते थे लाखों की ठगी

हमीरपुर. फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से लॉटरी और इनाम के रूप में लाखों की ठगी करने वाले 2 लोग पुलिस ने धर लिए हैं। पुलिस ने उनके बैंक खातों को खंगाला है, जिनमें लाखों रुपए मिले। साथ ही उनके लैपटाप और तीन मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। अब दोनों आरोपियों को 24 जनवरी तक रिमांड पर रखा जाएगा। इस दौरान उनसे कड़ी पूछताछ होगी।

hamirpur police busted a gang of frauds fake Flipkart websites

संवाददाता के अनुसार, वे लोग एक वेबसाइट flipkartwinprize.com के सहारे अपनी वारदातें अंजाम दिया करते थे। इस फर्जी वेबसाइट का मास्टरमाइंड संदीप कुमार पहले से ही हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट करके रखा है। बड़सर पुलिस की एक टीम उसे हमीरपुर लाने के लिए हैदराबाद रवाना हो गई है। बड़सर थाना में दर्ज एफआईआर के तहत दो व्यक्तियों तौसीफ अहमद और विकास कुमार को गिरफ्तार कर किया गया है।

दोनों ठग ऐसी वेबसाइटें बना रहे थे, जिनका इस्तेमाल लोगों को लुभाने के लिए किया जा रहा था। इस मामले में flipkartwinprize.com वेब से सोम दत्त निवासी सोहारी (बड़सर) से 14 लाख 42 हजार रुपये लॉटरी के नाम पर ठग लिए गए। तौसिफ अहमद के कहने पर ही विकास कुमार ने वेबसाइट बनाकर लोगों को लूटने का काम किया। वहीं, पुलिस की छानबीन में पाया गया है कि इसी तरह 23 वेबसाईट बनाई गईं, जो कि आनलाइन तरीके से लोगों से रुपए हड़पने में लगे हुए थे।

एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि फर्जी वेबसाइट बनाकर लूटने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि फर्जी वेबसाइट का मास्टरमाइंड को पहले ही हैदाराबाद में पकड़ लिया गया है। बता दें कि, बडसर के सोहारी गांव से एक व्यक्ति से 14 लाख से ज्यादा पैसे ऐंठे जाने की शिकायत मिली थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकडा। फिलहाल मास्टरमाइंड को भी हैदराबाद से हमीरपुर लाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+