Hamirpur : आग लगने से माँ समेत 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत, रूम हीटर की वजह से हुआ दर्दनाक हादसा
बीती रात एक मकान में आग लगने से एक महिला सहित दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई। वहीं शुरुवाती जांच के आधार पर अनुमान यह लगाया जा रहा है कि शायद शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे बीती रात एक मकान में आग लगने से एक महिला सहित दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आग लगने की वजह को लेकर तफतीश कर रहे हैं। वहीं शुरुवाती जांच के आधार पर अनुमान यह लगाया जा रहा है कि शायद शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

पत्नी और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत
बता दें कि आग लगने का यह हादसा हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गाँव में हुआ है। यहाँ रात लगभग साढ़े दस बजे अचानक राजू पाल के घर में आग लगी गई। आग लगने की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो इलाके में अफरातफरी मच गई। कई स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश भी की लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सके। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुरारा थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को भी दे दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक घर में सो रही राजू पाल की पत्नी और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो चुकी थी।

Recommended Video

रूम हीटर की वजह से लगी आग
हादसे की सूचना मिलते ही हमीरपुर के ज़िलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी और एसपी शुभम पटेल मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने घटना स्थल का निरिक्षण किया है। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया की घर में लगे हीटर से शार्ट सर्किट हुआ है, और आग लग गई है। आग लगने की वजह से घर में सो रही 28 वर्षीय अनीता उसकी 6 वर्षीय बेटी मोहिनी और दूसरी तीन वर्षीय बेटी रोहिणी की जलकर मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मुमकिन है रूम हीटर से कंबल और कपड़ों में आग लगी है। जिस कारण बॉडी भी तकरीबन पूरी तरह जल गई। फ़िलहाल शवों को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications