Hamirpur News: सात बार सांप के हमले की शिकार डॉली, जहां जाती है पीछा करता है नाग, परिवार सहमा

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहा के इटायल गांव की एक युवती को बार-बार सांप डंस रहा है। दावा किया जा रहा है कि गांव की रहने वाली डॉली सैनी को एक ही काले नाग ने अब तक सात बार डसा है।

यह कोई एक-दो बार की बात नहीं, बल्कि एक सिलसिला बन गया है। परिजनों का कहना है कि घर हो या रिश्तेदारी, डॉली जहां भी जाती है, वहां काला नाग भी जैसे उसका पीछा करते हुए पहुंच जाता है। इस घटना के बाद डॉली और उसके परिवार के लोग डर गए हैं।

hamirpur news up girl

बताया जा रहा है कि हाल ही में डॉली घर के भीतर बैठी थी तभी अचानक दरवाजे से एक सांप घुसा और अचानक डॉली को डस लिया। परिजन उसे तत्काल राठ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

रिश्तेदारी में भेजने पर भी हुआ हमला

परिवार ने सांप के खौफ से डॉली को इटायल से लगभग 30 किलोमीटर दूर चिल्ली गांव में रिश्तेदारों के यहां भेजा था। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वहां भी सांप ने उसे निशाना बना लिया और डस लिया।

इस घटना के बाद एक बार फिर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। अब परिवार पूरी तरह दहशत में है और समझ नहीं पा रहा कि आखिर यह सब कैसे और क्यों हो रहा है। उनके अनुसार यह कोई सामान्य सांप नहीं हो सकता।

ग्रामीणों में अंधविश्वास और डर का माहौल

गांव के कुछ लोग इसे महज संयोग मानते हैं, जबकि कुछ इसे किसी पूर्व जन्म के दोष या नागिन जैसी लोककथाओं से जोड़कर देख रहे हैं। एक दो नहीं बल्‍की सात बार सर्पदंश अब रहस्य का विषय बन गई है।

वहीं, कुछ बुजुर्ग ग्रामीणों का मानना है कि यह घटना तंत्र-मंत्र या किसी प्राचीन पाप से जुड़ी हो सकती है। चर्चा यह भी है कि डॉली को 'नागदोष' है, जिसे दूर करने के लिए पूजा-पाठ जरूरी है। ऐसे में परिजन और परेशान हैं।

भगवान से लगाई गुहार, प्रशासन से मांगी मदद

डॉली के पिता भवानीदीन अब इसे सिर्फ एक संयोग नहीं मानते। उन्होंने बताया कि परिवार ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा शुरू कर दी है। उनका कहना है, "अब सिर्फ ईश्वर ही हमारी बेटी को बचा सकते हैं।"

इसके साथ ही भवानीदीन ने प्रशासन से भी मदद मांगी है। उन्होंने वन विभाग को सांप को पकड़ने के लिए बुलाने की मांग की है। लेकिन अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई है जिससे कारण परिवार के लोग डरे हैं।

फिलहाल, डॉली की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव कैसे किया जाए, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। गांव में हर ओर बस डॉली और सांप की ही चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+