Hamirpur: पेंसिल का छिलका गले में फंसने से हुई छात्रा की मौत, तड़प-तड़पकर टूट गई सांस
Hamirpur News: पेंसिल का छिलका कक्षा एक की छात्रा आर्तिका के गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hamirpur News: खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले है, यहां 21 दिसंबर को दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, पेंसिल का छिलका कक्षा एक की छात्रा के गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उसकी मां इस हादसे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
यह मामला हमीरपुर जिले कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव का है। नंदकिशोर यहां अपनी पत्नी और तीन बच्चों समेत रहते है। नंदकिशोर ने बताया कि बुधवार शाम उनका पुत्र अभिषेक (12), पुत्रियां अंशिका (8) व अर्तिका (6) छत पर बैठकर पढ़ाई कर रहीं थीं। होमवर्क करने के लिए 6 वर्षीय बेटी अर्तिका मुंह में कटर दबाकर पेंसिल छील रहा थीं। तभी पेंसिल की छीलन कटर से निकलकर सांस लेने वाली नली में फंस गई।
इस दौरान उनकी बेटी दर्द से कराहती हुई जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। इस बात की जानकारी होते ही परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ. सत्येंद्र यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 वर्षीय अर्तिका की मौत पर उसकी मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। डॉक्टर ने बताया परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications