Hamirpur: Chickenpox से एक ही गांव में 3 मासूमों की मौत, चेचक की चपेट में 1 दर्जन अन्य बच्चे
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में चिकनपॉक्स (चेचक) की बीमारी से 3 मासूम बच्चो की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन बच्चे इसकी चपेट में है। इन सभी बीमार बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए झाँसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि हमीरपुर में अचानक फैली चेचक की इस बीमारी से गाँव में दहशत का माहौल है। एक ही गांव में हुई तीन मासूमों की मौत से गाँव में कोहराम मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम गाँव पहुंचकर बीमार बच्चो की जांच कर उनके नमूने एकत्र कर रही है।

दरअसल, ये पूरा मामला हमीरपुर के राठ थाना इलाके के कैथी गांव का है। ये गाँव इस बीमारी से बुरी तरह जूझ रहा है। इस कैथी गांव में एक पखवारे के भीतर ही तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है और एक दर्जन बच्चे बुरी तरह से बीमार है। इनमे से तीन बच्चो को इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है।
चिकन पॉक्स से मरने वाले बच्चो में डेढ़ वर्षीय नैतिक पुत्र मुकेश राजपूत, 1 वर्षीय आरव पुत्र मनोज पाल और 3 वर्षीय अंश पुत्र श्रवण कुमार शामिल है। इस मामले पर सीएमओ का कहना है कि कैथी गांव में तीन बच्चो की मौत हुई है और तीन बच्चो को इलाज के लिए रिफर किया गया है। तीनो बच्चो की मौत का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications