MP News: बदमाशों के हमले में योगी सरकार के मंत्री घायल, स्टाफ और PSO से भी मारपीट, पिस्टल भी लूटी
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। आम आदमी तो छोड़िए, यहां मंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं।शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर बदमाशों ने हमला कर दिया।
इस हमले में मंत्री के सुरक्षाकर्मी और उनके वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने न सिर्फ़ मंत्री के PSO और स्टाफ़ से मारपीट की बल्कि उनके वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी।

हमले के समय मंत्री के काफिले के साथ ग्वालियर पुलिस का फ़ॉलो वाहन भी था। बावजूद इसके बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके पीएसओ को तो पीटा ही बल्कि मंत्री को भी मामूली चोटें आईं। वारदात के बाद मंत्री और उनके पूरे स्टाफ में डर के हालात बने हुए हैं।
जानिए क्या हुआ था पूरा मामला
दरअसल घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से ललितपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी गांव के पास एक ट्रक का हाईवे पर हादसा हो गया। जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लगा हुआ था। योगी सरकार के राज्य मंत्री इस जाम में फंसे तो उनके काफिले ने दूसरे साइट से आगे बढ़ने का फ़ैसला किया। जैसे ही वे दूसरी ओर से आगे बढ़े, इसी दौरान रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार उनके वाहन के आगे आ गया। जब राज्यमंत्री के पीएसओ जिनका नाम सर्वेश बताया जा रहा है, ने उसे रास्ते से हटने और उन्हें निकलने देने की बात कही तो दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।
बदमाशों ने पीएसओ की छीन ली पिस्टल
इसी बीच आरोपी युवक ने मंत्री के पीएसओ से बदसलूकी करते हुए मारपीट करने लगा, जिसके बाद दोनों पक्षों में झूमाझटकी हो गई। इस झूमाझटकी में हमलावर ने पीएसओ का अंगूठा और ऊंगली में चोट पहुंचा दिया। इस घटना के बाद आरोपी बंटी यादव ने मंत्री के पीएसओ की सरकारी पिस्टल छुड़ा ली और अपने गांव से दो दर्जन लोगों को बुला लिया। करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने इसके बाद ना सिर्फ मंत्री मन्नू कोरी के काफिले पर हमला किया बल्कि वाहन पर भी पथराव किया।
डीआईजी-एसपी पहुंचे घटनास्थल पर
इस घटना में काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ मंत्री मन्नू कोरी को भी मामूली चोट आई हैं। वहीं हमले के बाद मंत्री ग्वालियर के बिलौआ पुलिस थाने पहुंचे और उनके ड्राइवर ने हमलावर समेत करीब 15 बदमाशों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराई।
मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी, एसपी समेत पुलिस के तमाम अफ़सर मौके पर इकट्ठा हो गए। इस वारदात को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, साथ ही पीएसओ की पिस्टल भी रिकवर कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications