Gwalior News: पड़ोसी से बात करने के लिए मना किया तो बौखलाई पत्नी, पति के शरीर पर डाल दिया खौलता हुआ तेल
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति के शरीर पर खौलता हुआ तेल इसलिए डाल दिया। क्योंकि पति ने उसे पड़ोसी से मोबाइल पर बात करने से मना किया था। वारदात के बाद पत्नी भाग गई। पुलिस महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिजोर्रा थाना के भगेह गांव का रहने वाला 32 वर्षीय सुनील धाकड़ निजी कंपनी में नौकरी करता है। ग्वालियर के महादजी नगर में सुनील अपनी पत्नी भावना के साथ रहता है। घटना कंपू थाना क्षेत्र के महादजी नगर की है।

यहां के सुनील धाकड़ ने अपनी पत्नी भावना को पड़ोस में रहने वाले युवक से मोबाइल पर बात करने से रोका था। उसके बाद भी भावना ने पड़ोसी से मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया। इस पर एक दिन सुनील ने फोन छीन लिया। इसके बाद से भावना अपने पति से गुस्सा रहती थी।
पुलिस के जानकारी अनुसार सुनील अपने घर में सो रहा था। उसी टाइम भावना ने सोई घर में तेल गर्म किया। वह चुपके से आई और पति के शरीर पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इस वारदात के बाद भावना घर से भाग गई।
सुनील के शरीर का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जल गया है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने भावना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications