पति की हत्या कर पत्नी ने लाश को गाड़ा, ऊपर से बनवा दिया टॉयलेट
भोपाल। पति के बेहिसाब कर्ज और शराब की लत से तंग आकर एक महिला ने अपने पति की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। उसके बाद जो उसने किया उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। पुलिस से बचने के लिए उसने पति के शव को प्लास्टिक में लपेटा और जमीन में गाड़ दिया। इस गुनाह की भनक गलती से बाहर ना निकले इसके लिए उसने जिस जगह पर शव को गाड़ा था उसके उपर शौचालय बनवा दिया। आठ माह गुजर गये ना ही महिला कानून की नजरों में आई और ना ही किसी को हत्या की भनक लगी।

8 माह तक उसने पति की हत्या का किसी को पता नहीं चलने दिया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह पति की हत्या बोझ बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। रविवार को संतो बाई ने झांसी से अपनी मां कल्लू बाई को बुलाकर उसे बताया कि उसने अपने अत्याचारी पति की हत्या कर उसे शौचालय के नीचे दफन कर दिया है।
आरोपी महिला ने अपने 12 साल के बेटे को अजय को भी वह जगह दिखाई, जहां उसके पिता को गाड़ा गया था। पुलिस ने शौचालय को खुदवाकर शव को निकाल कर रविवार देर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि आरोपी महिला के बेटे का आरोप है कि उसके पिता की हत्या पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने की है, मां असल आरोपी को बचाने के लिए जुर्म अपने सिर ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications