MP News: पत्नी ने मांगा तलाक, नाराज पति ने उठाया ऐसा कदम, दरवाजा खुलते ही कांप उठे परिजन

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से आत्महत्या का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पत्नी से चल रहे तलाक के केस में डिप्रेशन में आए एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

ग्वालियर के साकेत नगर क्षेत्र में जब परिजनों ने मृतक के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा घर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

Gwalior husband wife divorce,

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया है। जानकारी अनुसार मृतक का बीवी से तलाक का केस चल रहा था और तीन दिन पूर्व ही उसकी पेशी हुई थी।

साकेत नगर इलाके की घटना

घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की है। यहां साकेत नगर इलाके में रहने वाले शिव मोहन सिंह तोमर उम्र 40 वर्ष का पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा है। तलाक के लिए मामला कोर्ट में है। तीन दिन पूर्व इसी केस में सुनवाई के लिए उनकी पेशी भी हुई थी। तभी से वे डिप्रेशन में चल रहे थे आज सुबह जब उनके परिजनों ने देर तक कमरा नहीं खुलने पर दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद मिला खिड़की के झांकने पर युवक का अंदर फांसी के फंदे पर लटका था। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसकी नब्ज टटोली तो उसकी जान जा चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना किया।

युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के इस मामले में अभी परिजन कुछ बोल नहीं रहे है। लेकिन माना जा रहा है की बीवी से चल रहे तलाक के केस के चलते हुए वह डिप्रेशन में था जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस के लिए पहुंचाया

पड़ाव थाना प्रभारी इला टंडन का कहना है कि फिलहाल मृतक के शव का पंचनामा कर मृत देह को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी अभी जांच की जा रही है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+