MP: 5 साल बाद भी बच्चे पैदा नहीं कर सकी पत्नी, पति ने उठाया खौफनाक कदम
Ashoknagar News: पति ने बेरहमी से न सिर्फ पत्नी की पिटाई की बल्कि आग लगाकर रेलवे ट्रैक में तड़पता हुआ छोड़ आया। पीड़िता के अनुसार पति का कहना है जब बच्चे पैदा नहीं कर सकती तो उसे यहां रहने की भी कोई जरूरत नहीं है।
Ashoknagar News: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से मानवता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के बच्चे नहीं होने पर पति द्वारा बेरहमी से मारपीट करते हुए पेट्रोल डालकर आग लगा दिया और रेलवे ट्रैक में तड़पता हुआ छोड़ आया। घायल विवाहिता को मायके वालों ने अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया।
पीड़ित महिला फूलबाई बागड़ी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया की मुंगावली के भगवान सिंह बागड़ी से 5 वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के एक-दो साल बाद ही उसका पति बच्चे ना होने की वजह से मारपीट करने लगा।

तीन दिन पूर्व शराब के नशे में घर आया और आकर पत्नी के साथ पहले तो मारपीट कर दी। पत्नी के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की उसके शरीर में जगह-जगह निशान पड़ गए। पति यहीं नहीं रुका मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर महिला के पीठ में डाल दिया। हालांकि जैसे ही उसके शरीर पर आग लगने लगी तो उसने खुद आग को बुझा दिया।
फिर पीड़ित पत्नी को घसीटते हुए रेलवे ट्रैक तक ले गया। जहां पर तड़पता हुआ छोड़ दिया। इसी दौरान उधर से निकल रहे, महिला के भाई को आसपास रहने वाले लोगों ने जानकारी दी कि तुम्हारी बहन के साथ उसके पति ने बुरी तरह से मारपीट कर दी है। भाई ने अपने अन्य लोगो को बताया और सभी महिला के घर पहुंचे, वहां जाकर देखा तो वह गंभीर हालत में दर्द से तड़प रही थी। तुरंत ही मुंगावली लेकर गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications