Gwalior News: लड़की की रॉन्ग कॉल से शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, बीकॉम के छात्र ने पुलिस से की शिकायत
Gwalior News:ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी से सेक्सट्रॉशन का मामला सामने आया है। बीकॉम छात्र के रोने पर परिजन को पता लगा। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी है।
जानकारी अनुसार छात्र के मोबाइल पर अनजान नंबर से वीडियो कॉलिंग आई थी। जिसमें एक युवती ने दो बार तो अच्छी तरह बात की और दोस्ती कर विश्वास जीता। पर तीसरी बार वीडियो कॉल पर वह बोल्ड चैट करने लगी। छात्र को भी इसमें मजा आ रहा था।

इस पर युवती ने वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने कपड़े निकालना शुरू कर दिए। साथ ही छात्र को भी कपड़े उतारने के लिए उकसाती रही। न्यूड चैटिंग के एक्साइटमेंट में छात्र भी न्यूड हो गया। 1 मिनट के बाद वीडियो कॉलिंग कट हो गई। लेकिन दस मिनट बाद छात्र एक मैसेज आया। मैसेज देखने के बाद छात्र के होश उड़ गए। उससे 10 हजार रुपए ब्लैकमेलिंग कर 10 हजार रुपए मांगे गए थे।
शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी निवासी बीकॉम स्टूडेंट एक दिन पहले वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था कि तभी उसके मोबाइल पर रॉन्ग नंबर से कॉल आया। उसने कॉल रिसीव किया तो कॉल करने वाली लड़की थी। बातचीत की तो लड़की ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड को कॉल कर रही थी। शायद उसका नंबर गलती से लग गया। साथ ही बताया कि उसका मन नहीं लग रहा था।
छात्र को उससे बात करना अच्छा लगा तो उसने कॉल कट नहीं और काफी समय तक बात करता रहा। 10 मिनट बात करने के बाद युवती ने कॉल कट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद फिर से कॉल आया और युवती ने उसका व्हाट्सएप नंबर मांगा।
कुछ ही देर बाद लड़की ने वॉट्सएप से वीडियो कॉल किया। अब युवती उससे अश्लील बातें करने लगी और बात करते-करते अपने कपड़े कम करने लगी। लड़की को न्यूड देखकर छात्र ने भी अपने कपड़े उतार लिए और जैसा लड़की ने कहा उस तरह से रिएक्ट करने लगा। इसके कुछ ही देर बाद कॉल कट गया।
न्यूड वीडियो कॉल के 10 मिनट बाद लड़की के मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में लड़की ने धमकी दी थी कि उसने उसका वीडियो बनाया है और 10 हजार रुपए नहीं दिए तो वह वीडियो वायरल कर देगी। वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसके मोबाइल पर 1 वीडियो आया, जिसमें छात्र बगैर कपड़ों के था। मामला समझ में आते ही वह रोने लगा और उसकी आवाज सुनकर घर के परिजन वहां पर पहुंचे और तब पता चला कि छात्र को ब्लैकमेल किया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी।












Click it and Unblock the Notifications