एक ऑटो पर सवार था पूरा परिवार, हादसा ऐसा हुआ कि ड्राइवर को छोड़ सभी की मौके पर मौत
Gwalior Accident News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर गुरुवार को हुई है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी इससे ऑटो में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
मरने वालों में पति पत्नी, बेटा व भतीजी है। मृतक मालनपुर से बानमोर ऑटो से जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों के शव व घायलों को अस्पताल भेजा है।

बता दे बानमोर निवासी 52 वर्षीय नरेश बाल्मीकि अपनी पत्नी 45 वर्षीय ऊषा, बेटे राहुल, भतीजी अंकिता व भतीजे अजय के साथ मालनपुर में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। गुरुवार सुबह नरेश अपने परिवार के साथ मालनपुर से बानमोर लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि ऑटो को भतीजा अजय चला रहा था। जब वे महाराजपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में बैठे नरेश, ऊषा, राहुल व अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई।
ऑटो चला रहा अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलने पर महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए मोर्चरी भेजा और घायल अजय को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को बनमोर भेजी है।












Click it and Unblock the Notifications