'मुझे शराबी बीवी से बचाओ', पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति पहुंचा एसपी ऑफिस

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक पति अपनी पत्नी से इतना परेशान हो गया कि उसने पुलिस से बीवी से बचाने की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी दारू पीकर रोज हंगामा करती है।

पति का कहना है कि उसकी पत्नी की इन हरकतों से सिर्फ वहीं नहीं बल्कि पूरा मोहल्ला परेशान है। पीड़ित पति ने पुलिस से मांग की है कि उसकी पत्नी की शराब पीने की आदत को छुड़ा दिया जाए।

Husband troubled by drunken wife

मनियर गांव के रहने वाले मुनेश जाटव शिवपुरी एसपी ऑफिस पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचा। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नशे की आदि हो गई है। पत्नी न केवल उसके साथ झगड़ा करती है। बल्कि नशे की लत की वजह से वह लगातार तमाशा करती है।

साथ ही पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी नशे की हालत में पुलिस थाने पहुंचकर झूठी शिकायतें करके उसे परेशान कर रही है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पत्नी के शराब पीने की वजह से दोनों बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

एसपी से शिकायत करते हुए पीड़ित पति ने कहा कि उसने 10 साल पहले एक महिला से कांट्रैक्ट मैरिज के आधार पर प्रेम विवाह किया था। लेकिन यह प्रेम विवाह उसे अब बहुत महंगा पड़ रहा है। पीड़ित पति ने कहा कि पत्नी उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाने की लगातार धमकी दे रही है। वह कहती है कि तुम्हें जेल भिजवा दूंगी।

पीड़ित पति की शिकायत पर शिवपुरी एसपी के मुताबिक दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामला जो सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पति अपनी नशेड़ी पत्नी से परेशान जरूर दिखता है। यही वजह है कि लगातार वह एसपी कार्यालय के चक्कर कर काट रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+