न्यू एयरपोर्ट की ढह गई दीवार, सिंधिया ने जताई नाराजगी

ग्वालियर में नवीन एयरपोर्ट की दीवार ढहने पर सिंधिया ने जताई नाराजगी, ठेकेदार पर कार्रवाई करने की कही बात

ग्वालियर, 9 जुलाई। ग्वालियर में निर्माणाधीन न्यू एयरपोर्ट की दीवार ढह गई। इस बात की जानकारी जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगी तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और साथ ही उन्होंने कड़े शब्दों में कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिस ठेकेदार ने यह निर्माण करवाया है उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

500 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है न्यू एयरपोर्ट
ग्वालियर में 500 करोड़ रुपए की लागत से न्यू एयरपोर्ट बनकर तैयार हो रहा है। इस एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट में आने वाली बाधाओं को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूर किया था। इसे ज्योतिरादित्य सिंधिया का ड्रीम प्रोजेक्ट भी कहा जा रहा है। न्यू एयरपोर्ट का निर्माण महाराजपुरा में किया जा रहा है।

निर्माण पूरा होने से पहले ही ढह गई दीवार
महाराजपुरा पर हो रहे न्यू एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने से पहले एयरपोर्ट की लगभग 500 मीटर लंबी दीवार ढह गई। इसकी तस्वीरें भी जब सोशल मीडिया पर सामने आई तो हड़कंप मच गया। मामला मीडिया के संज्ञान में भी आ गया और जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे तो मीडिया ने सिंधिया से सवाल भी कर लिया कि आखिर यह कैसा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जिसकी दीवार पहले ही ढह गई।

जानकारी मिलने पर सिंधिया ने जताई नाराजगी
ज्योतिरादित्य सिंधिया को जब मीडिया ने जानकारी दी कि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट न्यू एयरपोर्ट की दीवार ढह गई है तो यह जानकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर एक्शन लेंगे और जिस ठेकेदार ने निर्माण कार्य करवाया है उसके विरुद्ध कार्रवाई भी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

करीब 500 मीटर लंबी दीवार देने ढहने पर मामले ने पकड़ा तूल
न्यू एयरपोर्ट के निर्माण कार्य के दौरान करीब 500 मीटर लंबी दीवार ढह गई। खास बात यह रही कि दीवार ढह जाने के बाद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यह पूरा मामला मीडिया के पास भी पहुंच गया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+