Gwalior News: एक ही परिवार के तीन लोगों ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी खौफनाक कदम उठाने की वजह

Gwalior News: ग्वालियर में परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह सिरोल क्षेत्र की है। वारदात के बाद से क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

सिरोल थाना इलाके में तीनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं और पति के हाथ पर नस काटने का भी निशान है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और विवेचना शुरू कर दी गई है।

Gwalior mass suicide

एक साथ पूरे परिवार द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के साथ ही इलाके में हड़कंप मच गया है मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें पिता ने लिखा है कि बेटे द्वारा फांसी लगाई जाने से दुखी होकर वे आत्महत्या करने जा रहे है। बेटे द्वारा किसी व्यक्ति से परेशान होकर सुसाइड करने का जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में लगी हैं।

ग्वालियर के सिरोल थाना इलाके में होरावली आरटीओ ऑफिस के पास आर्मी स्कूल में प्रिंसिपल त्रिवेणी ओझा उनके पति जितेंद्र और जीतू ओझा और 17 वर्षीय पुत्र शिवा ओझा फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना की जानकारी उसे समय हुई जब पिछले दो दिन से घर के दरवाजे नहीं खोलने पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने मौके पर जाकर जाट पड़ताल की और जब घर के अंदर झांक कर देखा तो पति-पत्नी और बेटा फांसी के फंदे पर लटके मिले इसके बाद तत्काल मामले की सूचना शिरोल थाना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुला लिया गया है। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल सहित पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। मृतक महिला के पिता एस सी ओझा का कहना है कि एक रोज पूर्व उनके द्वारा अपनी बेटी को फोन लगाया गया था लेकिन फोन उठाया नहीं गया था उन्होंने सोचा की छुट्टी है तो उसे कारण काम में व्यस्त होगी लेकिन बाद में अन्य लोगों ने भी जानकारी दी कि उनके फोन नहीं उठ रहे हैं।इसके बाद मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो तीनों के सब फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं पूरे परिवार ने मिलकर एक साथ आत्महत्या क्योंकि अभी इस बात का सही पता नहीं लग पा रहा है।लेकिन पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पिता ने लिखा है कि बेटे ने किसी व्यक्ति विशेष से परेशान होकर सुसाइड की है। अब वे भी आत्महत्या करने जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सुसाइड नोट जप्त कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

एक साथ पूरे परिवार द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद सदमे में लोग

संपन्न परिवार द्वारा एक साथ मिलकर फांसी जैसा आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। रिश्तेदार और परिचित भी मौके पर पहुंचे हैं।लेकिन अभी उन्हें भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि पूरे परिवार ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही इस सच्चाई से पर्दा उठ सकेगा। इसके साथ ही पुलिस मौके पर मिले सुसाइड नोट को भी वेरीफाई कर रही है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+