Gwalior News: ग्वालियर में सिगरेट का पैसा मांगने पर परचून दुकानदार की लाठी-डंडे से पिटाई
महाराजपुरा थाना प्रभारी के अनुसार सिगरेट के लेनदेन को लेकर 1 दुकानदार और उसके दोस्त की 4 युवकों ने मारपीट कर दी है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आए दुकानदार की शिकायत पर कार्रवाई को खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सिगरेट का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी।जब इतने से भी मन नहीं भरा तो इन दबंगों ने दुकानदार को बचाने आए परिचित पर भी हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित का नाम राजू केडरे है। पीड़ित ने इस मामले में महाराजपुरा थाने में दबंगों के खिलाफ शिकायत की है।
घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की है। जहां बामौर मुरैना निवासी राजू केडरे एक परचून की दुकान चलाता है। बीते तीन दिन पहले पास ही में रहने बाले अतेंद्र गुर्जर ने दुकान में आकर 1 सिगरेट मांगी और फिर थोड़ी देर बाद उसके 3 दोस्त और आ गये। उन्होंने भी सिगरेट ली और पीकर जाने लगे। जब वह लोग परचून दुकान से जाने लगे तो दुकानदार राजू ने उनसे सिगरेट के पैसे मांगे लिए। इस बात पर अतेंद्र आग बबूला हो गया और उसने अपने साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से राजू के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।
मारपीट की शोर-शराबा सुनकर दुकानदार राजू का एक दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़ता हुआ आया। लेकिन दबंगों ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसके साथ भी मारपीट करने लगे। इसके बाद वे सभी घटनास्थल से रफूचक्कर हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इसको लेकर दुकानदार ने पुलिस थाना महाराजपुरा में एफआईआर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications