Gwalior News: सांड ने सिंगों से उठाकर बुजुर्ग को हवा में उछला, CCTV में कैद हुई दर्दनाक मौत, Video

Gwalior News: ग्वालियर नगर निगम की लापरवाही के चलते सांड के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। [वीडियो नीचे हैं]

पहाड़िया इलाके में एक बुजुर्ग को आवारा सांड ने अपने सीगों से उठाकर हवा में उछाल दिया। सिर के बल गिरने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होने से अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना गुरुवार शाम की है। जिसके बाद नगर निगम के अमले ने आवारा सांड को पकड़ लिया है।

Gwalior Bull Elderly Death

जानकारी अनुसार 63 वर्षीय मुंशी सिंह कुशवाह घर से कुछ दूर धूप में बैठे हुए थे। तभी पीछे से आए सांड ने हमला कर दिया। सांड ने मौके पर मौजूद दूसरे लोगों पर भी हमले की कोशिश की। एकाएक हुए इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था और मौके पर मौजूद उसके परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।परिजनों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं मिला। घायल को जब भी दूसरे अस्पताल में लेकर गए तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।

निगम आयुक्त ने सफाई में कही यह बात, घटना पर जताया दुख

पूरे घटनाक्रम पर ग्वालियर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने दुख व्यक्त किया है। निगम कमिश्नर का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रोजाना निगम के अमले द्वारा 40 से 50 आवारा पशु पकड़े जाते हैं।जीपीएस सिस्टम से हम आवारा पशुओं पर निगरानी करेंगे। नगर निगम के सामने सबसे बड़ी समस्या जो बाहर के लोग शहर में आवारा पशु छोड़कर जाते हैं उनकी है। उनकी रोकथाम के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

पूर्व में भी कई लोग आवारा पशुओं का शिकार होकर गवा चुके हैं जान

सांड के हमले की शहर में पहली घटना नहीं है। नगर निगम शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड, गाय और कुत्तों को पकड़कर शहर की सीमा से बाहर नहीं करता है। इस वजह से ऐसी घटनाएं दोहरा रही हैं। इससे पहले शिंदे की छावनी में दो सांड की लड़ाई में छात्रा की मौत हो गई थी।मई 2022 में बहोड़ापुर स्थित सागर ताल क्षेत्र में रहने वाली 70 साल की बिल्लो यादव को सांड ने उठाकर पटक दिया था। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

6 साल पहले सांड के हमले में नौगांव क्षेत्र के 80 साल के धवलू बघेल की मौत हो गई थी। पूर्व पार्षद जगदीश पटेल भी सांड के हमले से घायल हो गए थे। उनके पैर की हड्डी टूट गई थी। हरिशंकर पुरम में सूरी हाउस के पास महिला पर सांड ने हमला कर दिया था। उन्हें गंभीर चोट आई थी। हरिशंकर पुरम इलाके में एक दुकान में दो सांड लड़ते हुए घुस गए थे। दुकानदार और अंदर मौजूद व्यक्ति की जान बाल-बाल बची थी।

मार्च 2023 में पड़ाव स्थित डफरन सराय के पास दो सांड लड़ते हुए एक घर की बाउंड्रीवॉल से टकरा गए थे। मार्च 2023 को राम मंदिर के पास एक किशोर को सांड ने पटक दिया था। बाद में किशोर की मौत हो गई थी।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली ग्वालियर/ मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+