Gwalior News: टैक्सी के सवारी के दौरान मंत्री जी का ललचाया मन, ठेली पर खड़े होकर गोलगप्पे खाते video वायरल

Pradyuman Singh Tomar: मध्य प्रदेश के मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह का एक वीडियो सामने आया जहां मंत्री तोमर ग्वालियर क्षेत्र के दौरे पर निकले। इस दौरान उन्‍होंने गोलगप्‍पे का स्‍वाद लिया।

अपने अनोखे तेवरों के लिए मशहूर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर चुनाव से पहले वे टमटम में घूमते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यालय से अपने बंगले तक का सफर टमटम से ही पूरा किया।

Pradyuman Singh Tomar eating Golgappa

दरअसल बाड़े स्थित भाजपा कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया था। अपनी चार पहिया वाहन में जाने के बजाय पास से गुजर रही एक टैक्सी को रुकवा कर उसमें बैठ गए। उन्होंने अपने बंगले तक लगभग 9 किलोमीटर का सफर टैक्सी से तय किया। इतना ही नहीं कई जगह पर उन्होंने टमटम रुकवा कर लोगों से बातचीत भी की।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अपने समर्थकों के साथ गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले युवक से मुलाकात की। जब प्रद्युमन सिंह तोमर ने गोलगप्पे का स्वाद लिया तो उनके सभी समर्थक वहां पहुंच गए और गोलगप्पे खाने लगे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा इस अभियान के जरिए सभी बूथ और पन्ना-अर्ध पन्ना प्रभारियों की सक्रियता से लेकर मतदाताओं से भी सम्पर्क साध रही है। इसी क्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर लोकसभा के अलग-अलग मतदान केन्द्रों में कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। इस अभियान के तहत जनसंपर्क करते हुए जब ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भूख लगी तो उन्होंने चंदनपुरा में संपदा भदौरिया के घर की दहलीज पर बैठकर भोजन भी किया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दिखा अलग अंदाज

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जब महाराज बाड़ा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में शामिल होकर वापस अपने रेसकोर्स रोड स्थित 38 नम्बर सरकारी कार्यालय के लिए रवाना हुए तो इससे पहले उन्होंने भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के संग पानी पूड़ी का आनंद लिया। तदोपरांत सरकार के मंत्रियों को मिलने वाली सरकार सुविधाओं को छोड़कर वह शहर की सड़कों पर ई-रिक्शे की सवारी करते नजर आए।

संवाद सूत्र:पंकज श्रीमाली, ग्वालियर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+