Gwalior: शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव से बाल-बाल बचे यात्री, कोच-9 का शीशा टूटा, RPF ने की ये कार्रवाई

Shatabdi Express Train:

Shatabdi Express Train: प्रीमियम ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद शताब्दी एक्सप्रेस पर भी पथराव हो गया। हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जा रही 12002 शताब्दी एक्स्प्रेस में पत्थर बाजी से खिड़की का शीशा टूट गया। ट्रेन के झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर खिड़की की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेन को रानी कमलापति के लिए रवाना किया गया।

जानकारी अनुसार सिथौली-संदलपुर के बीच नई दिल्ली से रानी कमलापति जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के C-9 कोच में पथराव कर दिया। इससे C-9 कोच का 28-29 नंबर सीट की खिड़की का कांच टूट गया है। पथराव से यात्री दहशत में आ गए।

Shatabdi Express Train stone pelting

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह के जानकारी अनुसार इस घटना में यात्रियों को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। ट्रेन को झांसी पहुंचने पर खिड़की ठीक कर रवाना कर दिया गया।

इस घटना को लेकर रेलवे विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना को लेकर रेलवे प्रोटेक्श फोर्स (RPF) ने भी मामला दर्ज कर लिया है‌। आरपीएफ पत्थर बाज की तलाश कर रही है।

आरपीएफ ने पुलिस ने बीते दिनों भोपाल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर बाजी करने वाले आरोपी को रंगे हाथों पत्थर फेंकते पकड़ लिया था‌। पथराव करने वाले आरोपी का नाम फिरोज खान था‌‌। आरोपी मुरैना के बानमौर का रहने वाला है। आरपीएफ के जानकारी अनुसार वंदे भारत जब ग्वालियर से होकर मुरैना के लिए निकलती थी, तो यह आरोपी बानमौर में पथराव करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+