Gwalior News: ग्वालियर मामले में छात्रों के लिए पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने जज को पत्र लिखकर की माफी की मांग
Shivraj Singh Chauhan news: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से छात्रों के लिए माफी मांग करते हुए पत्र लिखा। दरअसल, ग्वालियर में निजी विश्वविद्यालय के वीसी की जान को बचाने के लिए अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़े दो छात्रों ने रेलवे स्टेशन के पास जज की कर छीन ली थी। जिसके बाद दोनों छात्रों पर डकैती के धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
संगीत धाराओं में मामला दर्ज होने के कारण छात्रों को जमानत नहीं मिल पाई है। निजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रणजीत सिंह जो दिल्ली से झांसी जा रहे थे, उनका अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए मानवीयता के आधार पर छात्रों ने ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर आनन-फानन में उन्हें उतार लिया।

समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी न्यायाधीश की कार का उपयोग किया, ताकि कुलपति को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। हालांकि कुलपति प्रो. रणजीत सिंह की जान नहीं बचाई जा सकी, उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस पूरे मामले में कुलपति की सहायता करने वाले छात्रों पर गंभीर धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
इस पर पूरे मामले पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा किसमाचार पत्रों के माध्यम से एक प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है कि निजी विश्वविद्यालय के कुलपति जी की जान बचाने के पवित्र उद्देश्य से किए गए अपराध हेतु छात्रों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। मैंने माननीय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महोदय को इस संबंध में पत्र लिखकर छात्रों को क्षमा करने तथा प्रकरण वापिस लेने का निवेदन किया है। मुझे विश्वास है कि माननीय उच्च न्यायालय छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर, मानवीय मूल्यों के आधार पर छात्रों को क्षमा प्रदान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications