श्री कृष्ण के प्रेम में रंगी कलयुग की 'मीरा', लड्डू गोपाल से करेंगी शादी; यहां से आएगी बारात
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में इन दिनों एक शादी की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। क्योंकि ये शादी किसी इंसान से नहीं बल्कि भगवान लड्डू गोपाल से होने जा रही है।
23 वर्षीय शिवानी भगवान लड्डू गोपाल से शादी करने का फैसला किया है। भगवान लड्डू गोपाल बारात लेकर वृंदावन से शिवानी के घर पहुंचेंगे, जिसके बाद धूमधाम से दोनों की शादी कराई जाएगी। शिवानी ने अपने माता-पिता को भी इसके लिए तैयार कर लिया है।

कार्यक्रम की तिथियां
शिवानी का विवाह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। 15 को हल्दी और तेल, 16 को मण्डप, 17 को बारात आगमन और 18 को विदाई समारोह होगा। 17 अप्रैल को धूमधाम से भगवान लड्डू गोपाल बारात लेकर वृंदावन से शिवानी के घर पहुंचेंगे. जहां लड्डू गोपाल के साथ शिवानी परिहार की शादी कराई जाएगी।
शिवानी की शादी ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में बेहद ही सात्विक ढंग से होगा। इस विवाह में घर पर 250 से ज्यादा लोगों के भोजनपान की व्यवस्था भी की गई है।
बचपन से भगवान कृष्ण की दीवानी
ग्वालियर में ब्रिज विहार कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय शिवानी परिहार बचपन से ही भगवान कृष्ण की भक्त है। अब उसने लड्डू गोपाल से शादी करने का फैसला किया है। भगवान लड्डू गोपाल से शादी करने के लिए शिवानी के माता-पिता भी राजी हो गए हैं। 17 अप्रैल को भगवान लड्डू गोपाल से शादी रचाने वाली है। अपनी बेटी की खुशी के लिए माता-पिता भी तैयार हैं और शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शिवानी के रिश्तेदार नाराज
कृष्ण भक्ति में डूबी शिवानी कृष्ण गोपाल की एक पीतल की प्रतिमा हर पल अपने साथ रखती है। शिवानी के जानकारी अनुसार उसके इस विवाह से रिश्तेदार खुश नहीं हैं। लेकिन मुझे किसी की कोई परवाह नहीं है। मीरा ने भी बहुत कुछ छोड़ दिया तो क्या में लड्डू गोपाल के लिए बनावटी रिश्तों को नहीं छोड़ सकती। जिसने मुझे यह जीवन दिया है, उसे ही यह जीवन समर्पित करना है।
शिवानी के परिवार में कौन-कौन
शिवानी के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। माता कन्या हॉस्टल में कर्मचारी हैं। शिवानी के दो बड़ी बहनें भी हैं और शिवानी घर में तीसरे नंबर की सबसे छोटी बेटी है। तीन बेटियों में से सबसे छोटी बेटी शिवानी परिहार ने लड्डू गोपाल से शादी करने का फैसला किया है। बेटी के निर्णय के सामने माता-पिता भी झुक गए और अब शिवानी की शादी की तैयारी में जुट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications