Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gwalior Honey Trap: व्हाट्सएप कॉल से लड़की ने SDO को किया हनीट्रैप, फिर न्यूड वीडियो भेजकर हड़पे 10 लाख रुपये

Gwalior News:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हनीट्रैप का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने एसडीओ पर मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने से पहले एसडीओ ने लड़की पर हनीट्रैप का आरोप लगाया था। एसडीओ ने शिकायत में बताया कि होटल में बुलाकर लड़की ने ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये हड़प लिए हैं। एसडीओ श्रीधर लाल अटेरिया श्योपुर जिले में सिंचाई विभाग में पदस्थ हैं। मुरैना जिले के निवासी है।

श्रीधर लाल अटेरिया एसडीओ ने पुलिस में दिए शिकायती आवेदन में जानकारी दी कि लगभग 3 महीने पहले उनके पास एक रॉन्ग नंबर से फोन कॉल आया था। उसके बाद एसडीओ लगातार बातचीत करते रहे और इस दौरान उससे फ्रेंडशिप हो गई।

SDO trapped in honey trap

उसके बाद लड़की एसडीओ के वाट्सएप पर वीडियो कॉल करती रही और इस दौरान उसने कुछ अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। अश्लील वीडियो के जरिए वह लगातार ब्लैकमेल करती रही और इस दौरान वह पैसे मांगती रही। श्रीधर लाल एसडीओ ने बताया है कि इस दौरान लड़की ने 10 लाख रुपये तक हड़प डालें।

जब लड़की के द्वारा लगातार पैसों की डिमांड बढ़ती गई तो एसडीओ ने पैसे देने से मना कर दिया। उसके बाद लड़की लगातार पुलिस थाना में मामला दर्ज कराने की धमकी देती रही। जब एसडीओ को संदेह हुआ तो उसके बाद उन्होंने मंगलवार की रात लगभग 12 बजे पड़ाव थाना पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।

मामले की जानकारी जब लड़की को लगी तो वह मंगलवार की रात लगभग 2 बजे पड़ाव थाना पहुंची और उसने श्रीधर अटेरिया एसडीओ के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि एसडीओ ने नौकरी लगवाने के बहाने रेप किया है। लड़की ने पुलिस से शिकायत की है कि वह किसी एक महिला के द्वारा एसडीओ के संपर्क में आई। उसके बाद एसडीओ ने उसको नौकरी लगवाने का प्रलोभन देते रहे। 6 जुलाई को एसडीओ श्रीधर लाल ने होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसका विरोध किया तो जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एसडीओ के खिलाफ भी दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

इस घटना को लेकर सीएसपी विजय भदोरिया ने जानकारी दी कि पड़ाव थाना में पहले एसडीओ श्रीधर लाल अटेरिया द्वारा हनी ट्रैप का केस दर्ज कराया। फिर 2 घंटे बाद लड़की थाने में पहुंची। जहां उसने शिकायत की है कि एसडीओ ने उसके साथ रेप किया है। लड़की की शिकायत पर एसडीओ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। अब इस केस में दोनों तरफ से जांच की जा रही है। जांच में जो साबुत सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+