ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति तैयार

ग्वालियर में सिंधिया ने बीजेपी की बैठक में शामिल होकर निकाय चुनाव की रणनीति की तैयार, बागी नेताओं से की बातचीत और केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना की तारीफ की

ग्वालियर, 20 जून। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत ग्वालियर पहुंच गए। यहां उन्होंने शहर के एक निजी होटल में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और नगरी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। इस बैठक में मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा समेत बीजेपी के अन्य पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता शामिल हुए।

bjp
बीजेपी में बगावत के सुर उठने के बाद पहुंचे सिंधिया ग्वालियर
रविवार को ग्वालियर में जब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए मोदी हाउस में पहुंचे थे तो यहां बीजेपी के बागी नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विरोध का सामना भी करना पड़ा था। ऐसे में एक दिन बाद सोमवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे लेकिन खास बात यह रही कि सिंधिया सामने कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।
bjp
बागी तेवर दिखा रहे कार्यकर्ताओं से सिंधिया ने की चर्चा
ज्योतिरादित्य सिंधिया को जब इस बात की जानकारी मिली कि बीजेपी पार्टी के कुछ नेता बागी हो गए हैं तो उन्होंने नाराज चल रहे बीजेपी के नेताओ से बातचीत की और उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया।
bjp
निजी होटल में नगरी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर की एक निजी होटल में पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और नगरी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी के प्रत्याशियों से भी बातचीत की।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की अग्निपथ योजना की तारीफ
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना की जमकर तारीफ भी की। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कई फायदे गिनाए। सिंधिया ने अग्निपथ योजना को नौजवानों के हित में बताया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+