Video: ठेकेदार मजदूरी देने में कर रहा था आनाकानी, DSP साहब ने घुमाया फोन 3 घंटे में आ गए पैसे
DSP Santosh Patel Video: डीएसपी संतोष पटेल के फोन कॉल से गरीब मजदूरों का पूरा पैसा मिल गया है। संतोष पटेल ने वीडियो जारी कर कहा कि जो मजदूरों की मजदूरी खाएगा, वह कभी अमीर नहीं बन पाएगा।

DSP Santosh Patel Video: ग्वालियर जिले में एक बार फिर पुलिस अफसर का मानवीय चेहरा देखने को मिला। दरअसल दूसरे राज्य से आधी मजदूरी पाकर लौटे मजदूरों को चंद घंटों में डीएसपी संतोष पटेल (DSP Santosh Patel) फोन कॉल के जरिए मजदूरी दिलवा दी। डीएसपी ने ठेकेदार को फोन कॉल के जरिए पुलिस की भाषा में समझाया तो ठेकेदार ने तुरंत कर्मचारियों के माध्यम से पूरी मजदूरी का भुगतान करा दिया। डीएसपी से मदद मिलने के बाद मजदूर खुशी-खुशी अपने घर लौट गए हैं। वही इस पूरे मामले का वीडियो डीएसपी संतोष पटेल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।
ग्वालियर जिले के घाटीगांव के कुछ मजदूर आगरा काम करने के लिए गए हुए थे। आगरा की एक कंपनी में काम करते समय सभी की मजदूरी मिलाकर 60 हजार रुपये बनती थी। काम खत्म होने के बाद जब मजदूर लौटने लगे तो ठेकेदार ने उन्हें 30 हजार रुपये देकर बाकी के पैसे नहीं दिए। इसके बाद मजदूर शिकायत लेकर घाटीगांव पहुंचे। डीएसपी संतोष पटेल ने वहां पहुंचकर मजदूरों से उनकी शिकायत के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सभी मजदूरों की फरियाद सुनने के बाद डीएसपी ने अपनी ओर से पहल की। इसके बाद 3 घंटे में ही ठेकेदार मजदूरी लेकर घाटीगांव पहुंच गया।

डीएसपी संतोष पटेल की पहल से गरीब मजदूरों को पूरी मजदूरी मिल गई। संतोष पटेल ने वीडियो शेयर कर कहा कि मजदूरों की मजदूरी खाने वाला कभी बड़ा आदमी नहीं बन सकता। भले ही वह करोड़ों की संपत्ति बना ले। एक दिन वह पापों के बोझ तले दब जाएगा। ये वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग डीएसपी की पहल पर तरह-तरह की प्रक्रिया दे रहे है।
Recommended Video
घाटीगांव पहुंचे मजदूरों ने जानकारी दी कि वे अपनी समस्या लेकर आई हैं। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार काम कराने के बाद भी पूरी मजदूरी नहीं दे रहा। आधा पैसा देकर अपनी कंपनी से धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद हम लोगों ने कहा था कि घाटीगांव जाकर शिकायत करेंगे। अब हम लोगों को डीएसपी साहब की मदद से पूरी मजदूरी मिल गई है। महिला मजदूर ने कहा कि डीएसपी साहब ने हम लोगों को सारी मजदूरी दिलवा दी। हमारे बच्चे आगरा से रोते हुए आए। साहब ने हमें सारा पैसा दिलवा दिया। अब हमारे चेहरे पर खुशी है। हम सब हंसते-हंसते अपने घर को जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications