Gwalior News: बेटी के जन्म के बाद पिता की शर्मनाक करतूत, पत्नी को जहर देकर मारने का प्रयास
Gwalior News: अनेक जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी आज भी हमारे समाज में बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव समाप्त नहीं हो पाया है। आज भी देश में कहीं न कहीं से बेटियों पर अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला आया है मध्य प्रदेश के ग्वालियर से यहां एक विवाहिता को उसके पति, सास और ननद ने जहर देकर मारने का प्रयास किया है। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक लड़की को जन्म दिया था।
पीड़िता पिंकी शर्मा की शादी 2018 में राहुल शर्मा से हुई थी। शादी के शुरुआती दो साल सब ठीक चला, लेकिन जब पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया, तो ससुराल वालों का उसे लेकर व्यवहार अचानक से बदलने लगा। उन लोगों से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दुख और दर्द से परेशान होकर पिंकी अपने मायके आगरा चली गई।

पर कुछ समय बाद पीड़िता का पति राहुल उसे वापस लाने आया उसने उससे झूठा वादा किया और ससुराल ले आया। पर यहां आकर उसके साथ जो कुछ हुआ वह सोच भी नहीं पाई। ससुराल वालों ने फिर से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इतनी प्रताड़ना के बाद एक दिन विवाद के चलते रात को उसके पति राहुल, सास और ननद ने मिलकर उसको जहर दे दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। फिर इन लोगों ने हैवानियत कीहदें पार करते हुए उसका गला घोंटने का भी प्रयास किया था।
फिर लोगों को शक न हो इसलिए दिखाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में पिंकी अस्पताल भर्ती हुई जहां तीन दिनों तक उसकी जान बचने की उम्मीद न के बराबर थी। पर किस्मत से पिंकी होश में आ गई और उसने पूरी घटना पुलिस को बता दी।
हजीरा थाना पुलिस ने पति राहुल, सास सरला और ननद रीना के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications