स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा
ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में संचालित स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा
ग्वालियर, 11 जून। ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस द्वारा मारे गए छापे के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने स्पा सेंटर से 3 युवक और 8 युवतियों को पकड़ा है। इसके साथ ही स्पा सेंटर में से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने सिटी सेंटर में स्थित कुबेर प्लाजा में संचालित रैंबो इस्पात सेंटर में छापामार कार्रवाई की है।

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। इसी सूचना पर से शनिवार को यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कुछ स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान सिटी सेंटर स्थित कुबेर प्लाजा में संचालित रैंबो स्पा सेंटर में पुलिस को देह व्यापार चलता हुआ मिल गया।

पुलिस ने जब स्पा सेंटर के अंदर छापा मारा तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर 3 युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके अलावा पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस को स्पा सेंटर से कुल 8 युवतियां और 3 युवक मिले हैं।
लगातार सामने आ रहे हैं स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के मामले
ग्वालियर में बीते कुछ महीनों में लगातार स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के मामले सामने आए हैं। कुछ समय पहले भी ग्वालियर पुलिस द्वारा स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया था। पिछले 2 महीने में ही स्पा सेंटर में देह व्यापार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस द्वारा स्पा सेंटर पर विशेष निगरानी की जा रही है और इसी के चलते देह व्यापार के अड्डों पर पुलिस छापामार कार्रवाई करती रहती है।
मोटी रकम लेकर चलाते हैं देह व्यापार
कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में स्पा सेंटर संचालक भी देह व्यापार करना शुरू कर देते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से युवतियों को ग्वालियर बुलाया जाता है और यह स्पा सेंटर में उनसे देह व्यापार करवाया जाता है। अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें युवतियों से स्पा सेंटर में देह व्यापार करवाने की पुष्टि हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications