'पत्नी को मार दिया हूं गिरफ्तार कर लो', न पसीजा कलेजा; पति की करतूत देख कांप गई पुलिस

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी का कातिल है उसे गिरफ्तार कर लो। यह सुनकर पुलिस को यकीन नहीं आया लेकिन मौके पर जाकर देखा तो कमरे में लाश पड़ी मिली।

इस बात की पुष्टि के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी की पत्नी घायल अवस्था में है। पत्नी की ऐसी हालद देखकर पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Husband and wife cut with axe Gwalior news

जानकारी मुताबिक विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महल गांव कालोनी में रहने वाले 45 वर्षीय मालती पर उनके ही पति अंगद कुशवाहा ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर के पीछे और चेहरे पर काफी चोटें आई है। पीड़ित महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मालती कुशवाहा और अंगद के तीन बेटे हैं। वारदात की रात मालती के दो बेटे काम पर गए थे। छोटा बेटा घर पर था जो की पास ही लगी गणेश पंडाल में बैठा हुआ था। तभी किसी बात पर अंगद का पत्नी मालती से विवाद हो गया और अंगद ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे पत्नी घायल होकर गिर गई।

बेहोश पत्नी को मृत समझकर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर आरोपी जब फरार हुआ तो उसे देखकर उसका छोटा बेटा दौड़ता हुआ घर पहुंचा तो देखा कि मां लहूलुहान पड़ी हुई है। तत्काल उसने बड़े भाई को जानकारी दी। परिजन घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पति सीधे पुलिस थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला के छोटे बेटे का कहना है कि उनके पिता सनकी स्वभाव के हैं और उनका दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं है। उनका इलाज भी कई बार करवाया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद आए दिन घर पर विवाद करते रहते हैं। इस मामले में सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+