MP News: भाजपा विधायक ने अपने बेटे का हाथ पकड़ कर जेल में कराया बंद, पुलिस से बोले करो कड़ी कार्रवाई, VIDEO
ग्वालियर जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मिसाल पेश की है।
MP News: मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने एक मिसाल पेश की है। अपने बेटे की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने खुद उसे थाने में बंद करा दिया और पुलिस अधीक्षक से कहा कि इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। विधायक का बेटा आए दिन गुंडागर्दी करता है जिससे विधायक परेशान हैं।
जानकारी अनुसार हाल ही में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने एक विरोधी को जान से खत्म करने का प्रयास किया था। चार पहिया वाहन उसे पर चढ़ने की कोशिश की थी। वह बाल बाल बच गया लेकिन उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई थी। इस दौरान बच्चों को भी चोट आई थी।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके अलावा भी दिनेश पर कई और भी मामले चल रहे हैं। इन्हीं सबसे तंग आकर विधायक ने अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस से उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी अपने बेटे को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और कहा कि अपराध रोकने के लिए मेरे बेटे पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती अपराधी का कोई रिश्ता भी नहीं होता। अपराधी अपराधी होता है मेरे लड़के ने अपराध किया है इसलिए मैं उसे स्वयं पुलिस के हवाले कर रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं अपराध के विरोध में हूं और हमेशा रहूंगा।
अपराधी प्रवृत्ति अपनाने वाले दिनेश लोधी का विरोध उसके पिता विधायक प्रीतम लोधी कई बार कर चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपने बेटे दूरी बनाने के लिए पोस्ट डाली थीऋ जिसमें उन्होंने कहा था कि दिनेश से मेरा कोई मतलब नहीं है और इससे किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें यदि मेरे नाम पर कोई लेनदेन करता है उसका स्वयं जिम्मेदार होगा।












Click it and Unblock the Notifications