Gwalior news: 'कभी नाले में कूदते हैं कभी खंबे पर चढ़ते हैं, फिल्मों में होना चाहिए उन्हें'-नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने साधा ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर निशाना, कहा-उन्हें फिल्मों में होना चाहिए, उन्हें अपने अधिकार ही नहीं पता हैं

Gwalior में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने जूते त्याग देने के बाद अब कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें तो फिल्मों में होना चाहिए। साथ ही ुउन्होंने कहा कि मंत्री को अपने अधिकार ही नहीं पता हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने त्याग दिए हैं जूते

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने त्याग दिए हैं जूते

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पिछले दिनों अपने जूते त्याग दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जब ग्वालियर शहर की जर्जर सड़कों को देखा तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपने जूते त्याग दिए। अब इन दिनों मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर नंगे पैर ही घूम रहे हैं और ग्वालियर शहर की सड़कों पर नंगे पैर घूम कर जनता से मुलाकात भी कर रहे हैं।

कांग्रेस के निशाने पर आ गए ऊर्जा मंत्री

कांग्रेस के निशाने पर आ गए ऊर्जा मंत्री

जूते त्यागने की वजह से उर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर अब कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए कहा है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर कि जिस तरह की कार्यशैली है उस हिसाब से उन्हें फिल्मों में होना चाहिए क्योंकि वह कभी गंदे नाले में कूद जाते हैं तो कभी बिजली के खंबे पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने लगते हैं।

मंत्री को नहीं है अपने अधिकारों की जानकारी

मंत्री को नहीं है अपने अधिकारों की जानकारी

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बारे में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को खुद ही अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है यही वजह है कि वे अधिकारियों से कार्य नहीं करवा पा रहे हैं, मंत्री का काम निर्देश देना होता है और अधिकारियों का काम उनके निर्देश का पालन करना होता है लेकिन यहां मंत्री अपने अधिकारों के बारे में ही नहीं जानते हैं।

सिंधिया को भी लेकर डॉ.गोविंद सिंह ने कही बड़ी बात

सिंधिया को भी लेकर डॉ.गोविंद सिंह ने कही बड़ी बात

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी लेकर अपना बयान दिया है। डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तो वही सर्वे सर्वा थे लेकिन अब बीजेपी में आकर उनकी हालत ऐसी हो गई है उन्हें बीजेपी नेताओं के पीछे घूमना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+