रेप के बाद रचाई पीड़िता से शादी, अब दूसरी के संग लिए सात फेरे
शिवपुरी में एक महिला के साथ पहले शादी का झांसा देकर किया रेप, मामला दर्ज हुआ तो कर ली शादी, अब शादी की पहली सालगिरह पर पति ने रचाई दूसरी शादी
शिवपुरी, 16 जून। शिवपुरी में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया गया। पीड़ित महिला नें जब थाने में जाकर बलात्कार की रिपोर्ट लिखाई तो आरोपी ने महिला से शादी कर ली। अब शादी के एक साल बाद महिला के पति ने किसी दूसरी महिला के साथ सात फेरे ले लिए। अपने साथ हुए इस धोखे की शिकायत पहली पत्नी में पुलिस में जाकर की है।

दहेज की वजह से नहीं हो सकी थी पीड़िता की शादी
पीड़िता की शादी साल 2018 में तय होने वाली थी लेकिन लड़के पक्ष नें इतना दहेज मांग लिया कि बात आगे नहीं बढ़ सकी। इसी दौरान बीपी नाम के शख्स ने पीड़िता के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की। पीड़िता पढ़ाई के लिए किराए का कमरा लेकर रहती थी। बीपी पीड़िता के कमरे पर आने जाने लगा। इसी दौरान बीपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया।
एक साल बाद बीपी ने कर दिया शादी से इनकार
पीड़िता ने बताया कि एक साल तक बीपी उसके साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा। साल 2019 में जब पीड़िता ने बीपी से शादी करने की जिद की तो बीपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने बीपी को शादी क लिए कई बार मनाने की कोशिश की लेकिन बीपी शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ।
पीड़िता ने थाने में कराया था रेप का मामला दर्ज
बीपी ने जब शादी करने से इनकार कर दिया तो पीड़िता थाने पहुंच गई और बीपी पर रेप का मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर से पुलिस ने बीपी पर रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। रेप का केस दर्ज होने पर बीपी के होश ठिकाने आ गए और उसने पीड़िता से माफी मांगते हुए शादी करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद 10 जून 2021 को बीपी ने पीड़िता के साथ शादी कर ली।
शादी के बाद पीड़िता के साथ की गई मारपीट
पीड़िता ने सोचा था कि शादी के बाद उसके दुख और तकलीफ कम हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शादी के बाद से ही बीपी दूसरी शादी करने की प्लानिंग करने लगा। पीड़िता को एक बीमारी ने भी घेर लिया। इस दौरान बीपी ने दूसरी शादी के लिए पूरी तैयारी कर ली। पीड़िता को जब इस बात का पता लगा तो पीड़िता ने विरोध किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी कर की गई।
शादी की पहली सालगिरह पर बीपी ने कर ली दूसरी शादी
शादी की पहली सालगिरह पर बीपी ने दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। 10 जून 2022 को बीपी ने दूसरी लड़की की मांग में सिंदूर भरते हुए उसके साथ सात फेरे ले लिए। इस बात का पता लगने पर पीड़िता सीधा पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई।












Click it and Unblock the Notifications