'मंदिर के बजाय जनता के बीच जाएं अधिकारी' मंत्री करण सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर कही बड़ी बात
Gwalior News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्वालियर संभाग की तहसील स्तरीय बैठक ली।
इस बैठक में राजस्व मंत्री ने माना है कि ऑनलाइन होने के बावजूद राजस्व विभाग में समय पर कार्य नहीं होते हैं। इसके लिए 45 दिन का महा अभियान चलाया जाएगा। जिस समय अवधि में सारे काम और 30 दिन में नामांतरण की प्रक्रिया पूरी हो सके।

समय पर काम नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सस्पेंशन ऑर्डर जारी किए जाएंगे जिसमें समय पर नामांकन, बटवारा नक्से का मिलन जैसे कार्य समय पर किए जाएं जिससे राजस्व के मामले में हमारा विभाग मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त हो।
करण सिंह वर्मा ने राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी के संकेत दिए हैं।उनका कहना है कि लंबे समय से एक ही जगह पर डटे पटवारी और राजस्व निरीक्षक पर विचार किया जाएगा राजस्व विभाग में परिवर्तन देखने को मिलेगा, वहीं उन्होंने विभाग में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार को भी स्वीकार किया है। उनका कहना है कि राजस्व विभाग में नामांकन और बटांकन के नाम पर लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है।
ग्वालियर में भी एक पटवारी नामांकन के लिए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इस बार मंत्री करण वर्मा ने कहा कि मैं मना कहाँ कर रहा हूं हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। केवल हमारे विभाग में ही अनोखा थोड़े ही कर रहे हैं। धन्यवाद उनको जिन्होंने उसे पकड़ा है।
राजस्व की कम प्राप्ति पर उन्होंने कहा है कि उसे हम बढ़ाने का प्रयास करेंगे अभी सीहोर जिले में रेत के ओवरलोड डंपर मिले थे जिन पर हमने कार्रवाई की थी हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि राजस्व बड़े और रॉयल्टी बड़े हम प्रयास करेंगे की 1 महीने में यह सभी समस्याएं दूर हो सके और अगर समय पर समस्याएं दूर नहीं होगी तो फिर कठोरता कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर की जगह जनता के बीच जाएं अधिकारी वही हमारे भगवान
मैंने निर्देश दिया है कि आप मंदिर की जगह हमारे जनता के बीच में जाइए वह हमारे भगवान है। लेकिन जो गड़बड़ी करेगा उसके लिए कानून बना है और जो गड़बड़ी करेगा वह सजा से नहीं बचेगा, किसानों को राजस्व से जुड़े मामलों में हो रही दिक्कत पर मंत्री करण वर्मा ने कहा कि किसान परेशान है। इसीलिए तो मुख्यमंत्री ने कहा है कि अभियान चला कर उनकी समस्याएं दूर की जाए अभी मैं सीहोर गया था वहां 92% नामांतरण बटवारा सीमांकन कराए गए और हमने तहसीलदार और पटवारी से कहा है कि गांव का भ्रमण करके उनकी समस्याएं दूर करें ढोड़ी पिटवाए कि किसी को नक्शे की परेशानी हो इन सभी चीजों के लिए बहुत दिनों से कानून बने हैं। लेकिन सोच बदलना पड़ेगी लक्ष्य एक ही हैं कि हमें जनता को भगवान का स्वरूप मानना पड़ेगा। जिसका जल्द असर देखने को मिलेगा।
नामांतरण को लेकर हो रही दिक्कत पर मैंने निर्देश दिया है। कि किसी का भी नामांतरण हो उसे परेशानी नहीं होनी चाहिए। अभी आदेश को ज्यादा समय नहीं हुआ है इसलिए कार्रवाई नहीं कर रहा हूं लेकिन आदेश का असर है कि जो काम 12% 15% था वह 76% तक पहुंचा है.
भ्रष्टाचार नहीं करने दूंगा
भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि मैं आदेश दिए हैं। कि किसी को एक चाय भी नहीं पीने दूंगा भ्रष्टाचार में जुड़ा हुआ चाहे भू माफिया हो नेता हो या अधिकारी सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार विधायक सतीश सिकरवार समेत चम्बल अंचल के आठ जिलों के अधिकारियों ने शिरकत की।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर /मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications