Gwalior News: पड़ोसी के डर से हेलमेट पहनकर घर से निकलता है युवक, एसपी को बताई हैरान करने वाली वजह
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक अपने पड़ोसी से जान बचाने के लिए सर पर हेलमेट लगाकर निकलने को मजबूर है।
जानकारी अनुसार कुछ समय पहले पीड़ित व्यक्ति ने अपने पड़ोसी बदमाश से उधारी के रुपये मांगे थे। बदमाश ने उसके हाथ को अपने मुंह से ही काट लिया था। जिसके चलते वह गंभीर घायल हो गया, एक बार फिर उसे जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है।

दरअसल मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के 12 बीघा सिकंदर कंपू इलाके का है। जहां राहुल सिंह परमार नाम का युवक अपने बड़े भी के साथ आटा चक्की का छोटा सा काम करता है। वही पास में रहने वाले गौरव खटीक नाम के एक बदमाश ने बहन की शादी के नाम पर उससे 5 हजार रुपये का आटा उधार लिया था।
राहुल सिंह ने जब उसे पहली बार उधारी के रुपए मांगे तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। लेकिन जब दूसरी बार उधारी के रुपए मांगे तो बदमाश गौरव खटीक ने राहुल के हाथ को अपने मुंह से ही काट लिया।जिसके चलते हाथ लहूलुहान हो गया।
गौरव ने राहुल को धमकी दी है कि अगली बार उधारी के रुपये मांगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। अगली बार सर पर हमला होगा। यही वजह है कि राहुल को बदमाश गौरव का इतना ख़ौफ़ मन मे बैठ गया है कि अब वो जब भी घर से निकलता है तो हेलमेट लगाकर ही निकलता है।
ग्वालियर SP से शिकायत करने भी जब राहुल पहुंचा तो हेलमेट उतारने राजी नही हुआ। राहुल का कहना है कि गौरव ने हमला कर उसे घायल किया साथ ही हरिजन एक्ट के झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी भी सुनवाई न करते हुए उल्टा केस में फंसाने की धमकी दे रही है। राहुल की शिकायत पर डीएसपी किरण अहिरवार ने CSP को मामले की जांच के साथ TI पर लगाये गए आरोपो की रिपोर्ट भी मांगी है।
गवाहों को भी धमकी दे रहा बदमाश
खास बात यह है कि इस पूरे मामले में युवक पर हुए हमले के गवाहों को भी बदमाश द्वारा धमकाया जा रहा है। फिर से युवक के साथ मामले के गवाह भी एसपी ऑफिस पहुंचे थे। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा मामले में गवाही नहीं देने के लिए भी धमकी दी जा रही है। फ़िलहाल इस अनोखे मामले पर कोई पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications