Gwalior News: दो बच्चे के बाप को पड़ोसन से हुआ प्यार, पत्नी कोर्ट जाकर खुशी-खुशी घर ले आई अपनी सौतन
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी अपनी सौतन के साथ एक घर में रहने के लिए तैयार है। उसने बकायदा न्यायधीश के सामने इस बात की स्वीकृति दी है। यह निर्णय पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्वालियर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दो बच्चों की मां ने बिना सवाल-जवाब के घर में पति और उसकी प्रेमिका के साथ रहने की खुशी-खुशी स्वीकृति दी है।करतार बंजारा निवासी एक बंदी हाईकोर्ट में प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि कॉलोनी में ही रहने वाला शादीशुदा कन्हैया नामक युवक उसकी बेटी को बंदी बनाकर अपने साथ रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तेलंगाना के वारंगल से लड़की को कन्हैया के साथ रहते हुए बरामद किया था। लड़की 7 अप्रैल से घर से गुमशुदा थी।

लड़की को सुपुर्द करने के बाद जब पुलिस न्यायालय के समक्ष लाई तो यहां भी लड़की शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की बात कहते हुए अपने परिवार के साथ रहने से इंकार कर दिया। इसके बाद न्यायालय ने लड़की की काउंसलिंग के लिए कहा। काउंसलिंग भी हुई लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रही। लड़की की उम्र से संबंधित डॉक्यूमेंट देखे गए तो वो नाबालिग थी।
मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय में कन्हैया और उसकी पत्नी भी मौजूद थी। न्यायालय ने जब कन्हैया की पत्नी से पति के अवैध संबंधों के बारे में पूछा तो पत्नी ने कहा कि उसे पति के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी है। और इन सब बातों से कोई आपत्ति नहीं। दो बच्चों की मां ने साफ साफ शब्दों में न्यायधीश महोदय से कहा कि वो पति और प्रेमिका के साथ घर के एक छत के नीचे खुशी खुशी रह सकती है। उसे सौतन से कोई ऐतराज नहीं है। जिसके बाद न्यायालय ने लड़की को अपनी इच्छानुसार जाने की अनुमति दे दी। पत्नी की सहमति के चलते कोर्ट ने कोई कार्रवाई नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications