सनातन को समाप्त करने का षड्यंत्र रच रहे हैं विपक्षी दल, भाजपा का मूलमंत्र है विकास: नरेन्द्र सिंह तोमर

Gwalior News: केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ग्वालियर में पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने पार्टी नेताओं के साथ फीता काटकर मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया।

केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के इस मीडिया सेंटर से पत्रकारों को हर जानकारी मिलेगी। यह मीडिया सेंटर सिर्फ मीडिया सेंटर नहीं बल्कि फ्रेंडली सेंटर होगा। लोकतंत्र में मीडिया का अहम रोल है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनकल्याण के जो काम किए हैं, उन्हें मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम यह मीडिया सेंटर करेगा। विपक्षी पार्टियां सनातन को नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र रच रही हैं। कांग्रेस आज असत्य का प्रतीक बन गई, लेकिन इनका यह षड्यंत्र साकार नहीं होगा, चुनाव में जनता इन्हें सबक जरूर सिखाएगी।

Narendra Singh Tomar inaugurates divisional media centre, takes a jibe at Congress

सनातन को समाप्त करने का षड्यंत्र रच रहे हैं विपक्षी दल

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा आज ही बीजेपी विजयादशमी के अवसर पर जो असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, उस दिन अपने मीडिया सेंटर का शुभारंभ कर रही है। जैसा कि मैंने पहले ही बताया है कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय को दर्शाता है, इसी प्रकार इस चुनाव में भी सनातन को नुकसान पहुंचाने वाली इन विपक्षी पार्टियों को हराकर विजयश्री का रास्ता भाजपा के लिए सुनिश्चित करने का कार्य यह संभागीय मीडिया सेंटर करेगा। बूथ से लेकर शीर्श नेतृत्व तक के कार्यकर्ता की मेहनत का प्रतिफल हमें मिलेगा और इसमें यह मीडिया सेंटर कार्यकर्ता, सामान्यजन और मीडिया के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करेगा।

भाजपा का मूलमंत्र है विकास

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि मिस्टर बंटाढार और कमलनाथ का मीडिया से कैसा व्यवहार रहता है, सबको पता है। कांग्रेस का मीडिया के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में विकास ही विकास हुआ है। विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का एक ही मूलमंत्र है सबका साथ और सबका विकास। इसी मूलमंत्र को लेकर हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। विकास के इस पहिए को आगे बढ़ाने के लिए आपका साथ चाहिए।

मध्यप्रदेश की सरकार, आमजन की सरकार रही है

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हमेशा आमजन की सरकार रही है। आमजन को ध्यान में रखकर सरकार की नीतियां और योजनाएं बनाई जाती हैं और ये योजनाएं धरातल पर काम भी करती हैं। यही कारण है कि प्रदेश की योजनाओं को अन्य प्रांत की सरकारें भी अपना रही हैं, आज हमारी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना आदि ऐसी योजनाएं हैं, जिनके परिणाम हमें आज स्पष्ट देखने को मिल रहे हैं। इससे समाज का हर वर्ग स्वालंबन की ओर बढ़ रहा है। लाड़ली बहना योजना हमारी बहनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है तो सीखो कमाओ योजना युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+