Gwalior News: सास, ससुर और देवर ने विवाहिता को बुरी तरह पीटा, धक्का देकर घर से निकाला

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का आरोप है कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है।

पति कमाने के लिए घर से बाहर गया तो पत्नी पर उसके साथ ससुर ने जुल्म करना शुरू कर दिया। उसके कमरे पर ताला डालकर उसे बाहर निकाल दिया है। महिला ने जब विरोध किया तो बीच सड़क पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई है।

Gwalior News

पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसका पति ट्रक चालक है। जब वह ट्रक लेकर बाहर गया तो उसकी सास ने कमरे पर ताला लगा दिया। जब उसने विरोध किया, तो सास-ससुर ने सड़क पर ही मारपीट कर दी।

हजीरा इलाके में रहने वाली एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वाले आए दिन मारपीट कर रहे हैं। पीड़िता सरिता परमार निवासी हजीरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची।

सरिता ने बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है, जो अक्सर नौकरी पर बाहर रहते हैं। जब वो मायके गई तो उसके सास-ससुर ने उसके कमरे का ताला लगा दिया और बाद में इसे किराए से दे दिया।

सरिता के मुताबिक जब उसने इस बात का विरोध किया तो सास मुन्नी परमार, ससुर प्रताप परमार और देवर धर्मेंद्र परमार ने उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट की।

सरिता का कहना है की सास ससुर उसे सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं और आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं।

थाने में सुनवाई नहीं होने पर एसपी ऑफिस पहुंची महिला

पीड़िता सरिता ने इस बात की शिकायत हजीरा पुलिस से की लेकिन थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई। यही वजह है कि वह एसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंची। सरिता की शिकायत के बाद एडिशनल एसपी ने इस मामले में थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि एक महिला को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का पति ड्राइवर है पति की गैर मौजूदगी में सास ससुर और देवर ने मिलकर बहू को घर में आने से रोका, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की हैं। पीड़िता ने घटना के वीडियो के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत की है। पुलिस ने थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+