बेटी की शादी से पहले पिता ने खेली 'खूनी होली', बेटा-बहू व पोती की लाश देख उड़े दादा के होश

Gwalior News, ग्वालियर। ग्वालियर के दीदार कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम को मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ब्रजमोहन गोस्वामी नामक शख्स ने पहले पत्नी और बेटी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

mother daughter murder in gwalior

बताया जाता है परिवार में अक्सर लड़ाई होती थी, जिसके चलते ब्रजमोहन ने ये खौफनाक कदम उठाया है। ब्रजमोहन की बेटी प्रगति की शादी कुछ दिन बाद होने वाली थी। होली की खुशियों के बीच मां-बेटी की हत्या और पिता की आत्महत्या ने हर किसी को सन्न कर दिया। दरअसल, ब्रजमोहन के पिता पड़ोस में रहते हैं। सुबह जब वे सब्जी देने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिसके बाद पड़ोसियों की सहायता से ताला तोड़ा गया तो सारी हकीकत का पता चला।

ये भी पढ़ें : VIDEO : कोटा में मां-बेटी की हत्या कर शोक मनाने आया हत्यारा, चेहरे ने यूं किया उसका पर्दाफाश

जांच अधिकारी देवेन्द्र कुशवाहा के अनुसार ब्रजमोहन अक्सर शराब के नशे में पत्नी और बेटी को प्रताड़ित करता था। आपसी विवाद के कारण उसने पहले पत्नी और बेटी की हत्या की फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। भले ही पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने का दावा करें लेकिन, इस वारदात ने फिर साबित कर दिया है कि शराब से सिर्फ नुकसान पहुंचता है और कुछ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+