Gwalior News: ऊर्जा मंत्री तोमर ने अपने हाथों से किया सिविल अस्पताल के टॉयलेट को साफ, VIDEO आया सामने
संवाद सूत्र- पकंज श्रीमाली
Gwalior News: अपने अजीबोगरीब कामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह तोमर का अनूठा अंदाज एक बार फिर देखने को मिला है।
हजीरा सिविल अस्पताल पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने यहां न सिर्फ झाड़ू लगाई बल्कि अपने हाथों से अस्पताल के टॉयलेट्स भी साफ किया ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश समाज और शहर को स्वच्छ रखने और अपना अगला जन्म सुधारने के लिए उन्होंने रोजाना स्वच्छता का संकल्प लिया है।

दरअसल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पत्नी की तबीयत इन दोनों ठीक नहीं है और गत रोज उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर के 1000 बिस्तर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था ऊर्जा मंत्री भी उनके साथ रात भर अस्पताल में ही रुके और जब अपनी पत्नी की अस्पताल से छुट्टी करा कर घर पहुंचे तो सीधे हजीरा सिविल अस्पताल पहुंचे और यहां उन्होंने हाथ में झाड़ू थाम कर सफाई अभियान शुरू कर दिया ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल के आसपास झाड़ू से साफ सफाई तो की ही इसके साथ ही अस्पताल परिसर में बने टॉयलेट को भी अपने हाथों से ब्रश से साफ किया।

ऊर्जा मंत्री ने कहा जीवन में जो पाप हुए हों उनका प्रायश्चित जरूरी
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इस दौरान भावुक होते भी नजर आए उन्होंने कहा कि उनके जीवन में जाने अनजाने कभी कोई गलती हुई हो उसका प्रायश्चित करने के लिए और अपना अगला जन्म सुधारने के लिए उन्होंने प्रण लिया है कि वे रोजाना अब कम से कम 10 मिनट स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी जरूर देंगे जिससे समाज को स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही शहर को साफ सुथरा किया जा सके.
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है. कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए जाने के दावे पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दिन में मुंगेरीलाल की हसीन सपने देखने की आदत पड़ गई है लेकिन 3 दिसंबर को उनके लिए सपना भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही टूट जाएंगे।
झाड़ू लगाने को कांग्रेसियों द्वारा नौटंकी बताए जाने पर दिया जवाब
ऊर्जा मंत्री द्वारा साफ सफाई किए जाने और झाड़ू लगाए जाने पर कांग्रेस लेता हूं द्वारा की जाने वाली टिप्पणियों पर भी उन्होंने जवाब दिया है उन्होंने कहा कि साफ सफाई करना क्या गलत है कांग्रेसी बंद कमरे में झाड़ू लगाने का नाटक करते हैं मैं तो जनता के बीच सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान चला रहा हूं इसमें कांग्रेस पार्टी को क्या दिक्कत है।












Click it and Unblock the Notifications