मॉर्निंग वॉक पर निकले मंत्री ने बुजुर्ग से पूछा सवाल, क्यों करते हो मजदूरी?, मिला-आंखें नम करने वाला जवाब

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की आंखें उस वक्त नम हो गई जब शनिवार सुबह उन्होंने एक बुजुर्ग से मजदूरी को लेकर सवाल किया। बुजुर्ग का जवाब सुनकर खुद मंत्री भी भावुक हो गए और उसकी मदद की दिशा में तुरंत प्रयास शुरू किए।

ढलान पर उसका ठेला धकलेने में मदद करने लगे

ढलान पर उसका ठेला धकलेने में मदद करने लगे

हुआ यूं कि मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्यु्म्न सिंह तोमर रोजाना की तरह शनिवार सुबह 10 बजे अपने पुश्तैनी घर कांच मिल से भ्रमण पर निकले थे। मंत्री का सुबह घूमने का मुख्य ध्येय क्षेत्र के लोगों से चर्चा करना था। उनकी नजर तानसेन रोड तिराहे पर एक बुजुर्ग पड़ी, जाे ठिठुरन भरी ठंड में प्लायवुड से लदे ठेले को हांफते हुए धकेल रहा था। मंत्री तत्काल उस ठेले वाले बुजुर्ग के पास पहुंच गए और ढलान पर उसका ठेला धकलेने में मदद करने लगे।

पूछा-बाबा कहां रहते हो, घर में कौन-कौन हैं?

पूछा-बाबा कहां रहते हो, घर में कौन-कौन हैं?

मंत्री ठेले को धकेलते हुए पाताली हनुमान तिराहे तक ले गए। मंत्री ने ठेला धकलेते हुए 65 साल के रघुवर पाल से पूछा-बाबा कहां रहते हो, घर में कौन-कौन हैं? बुजुर्ग ने बताया कि उसकी मां के मरने के बाद वह अकेला है। घर में कोई नहीं है। मंत्री ने उससे पूछा कि वृद्धावस्था पेंशन मिलती है? बुजुर्ग ने बताया कि एक नेताजी पेंशन के लिए कागज लेकर गए तो, लेकिन पेंशन अब तक नहीं मिली।

अधिकारियों काे वृद्धावस्था पेंशन मंजूर करने के निर्देश

अधिकारियों काे वृद्धावस्था पेंशन मंजूर करने के निर्देश

इसके बाद मंत्री ने अपनी गाड़ी से वृद्ध को उसके घर भेजकर कागज मंगवाएं। फिर उस बुजुर्ग के घर से आधार कार्ड व राशन कार्ड लेकर रेसकाेर्स रोड स्थित दफ्तर लेकर गए। वहां पर उन्होंने अधिकारियों काे वृद्धावस्था पेंशन मंजूर करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+