Gwalior News: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई विवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच पड़ताल में जुटी ग्वालियर पुलिस

Gwalior News: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महल गांव में रहने वाली एक विवाहित महिला ने आत्म घाती कदम उठाया है और मौत को गले लगा लिया। दुखद पहलू यह है कि यह महिला बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी और ऑनलाइन घर से ही काम करने के लिए सोशल मीडिया पर आए विज्ञापन के जरिए उसके कुछ पैसे ऑनलाइन ठगों ने हड़प लिए थे।

महिला से पैसों की डिमांड की जा रही थी, ऐसे में मानसिक रूप से परेशान हुई इस महिला ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली।

Married woman who became victim of online fraud took suicidal steps, police engaged in investigation

राधा परिहार नामक इस महिला ने अपने मायके में फोन कर हजार रुपए मांगे थे। नहीं मिलने पर उसने इसके लिए अपने जेवर तक गिरवीं रख दिए थे। लेकिन जब महिला के पैसे हड़पने के बाद कथित ऑनलाइन घर से ही रोजगार देने वाली कंपनी के ठगों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। तब महिला को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ। महिला ने परेशान होकर आधी रात को अपने कमरे में फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए पुलिस द्वारा महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की जांच पड़ताल की जा रही है.

विश्वविद्यालय इलाके के महलगांव की वारदात

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव इलाके में राधा परिहार की करीब 12 साल पहले मोनू परिहार के साथ शादी हुई थी। राधा परिहार घरेलू कामकाजी महिला थी ।लेकिन सोशल मीडिया पर आए एक विज्ञापन ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी। घर से ही पेंसिल पैकिंग का काम करके पैसे कमाने का झांसा देकर ठगों ने उससे 4000 और फिर जेवर गिरवीं रखने के बाद अतिरिक्त रकम हड़प ली। इसके बाद ठाकुर ने मोबाइल बंद कर लिया। महिला को जब रोजगार नहीं मिला। उल्टे घर के जेवर गिरवी रखने की बात पता चलने पर घर के लोगों द्वारा गृह क्लेश बढ़ने की आशंका के चलते इस विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि पुलिस इन तथ्यों को फिलहाल इनकार कर रही है। लेकिन महिला के मोबाइल पर ठगों से की ऑनलाइन चैटिंग और कॉल डिटेल तथा बारकोड परिवार के लोगों ने पुलिस को सौपें हैं। जिसके जरिए पुलिस अब इस महिला को करने के लिए मजबूर करने वालों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल विश्वविद्यालय पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि अभी पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है और पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है.

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+