ग्वालियर के महेश शर्मा हैं CM शिवराज सिंह चौहान के हमशक्ल, पैदल घूमते देख लोग हो रहे कन्फ्यूज

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अक्सर कई लोग सीएम शिवराज सिंह चौहान का पैदल ही घूमते देख कन्फ्यूज हो जाते हैं, क्योंकि सीएम को इस तरह बिना किसी सुरक्षा के पैदल घूमते पहले नहीं देखा। बाद में हकीकत जानकर लोग हैरान हो जाते हैं, क्योंकि ये असल सीएम शिवराज सिंह चौहान नहीं बल्कि उनका कोई हमशक्ल है।

घर के लोग भी शर्मा को सीएम साहब कहकर बुलाते हैं

घर के लोग भी शर्मा को सीएम साहब कहकर बुलाते हैं

दरअसल, ग्वालियर के सदर बाजार मुरार काशीपुरा के रहने वाले महेश शर्मा कद काठी और चेहरे के हाव-भाव से मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान जैसे लगते हैं। यही वजह है कि घर के लोग भी शर्मा को सीएम साहब कहकर बुलाते हैं।

महेश शर्मा रोडवेज में परिचालक हुआ करते थे

महेश शर्मा रोडवेज में परिचालक हुआ करते थे

बता दें कि 36 वर्षीय महेश शर्मा रोडवेज में परिचालक हुआ करते थे। रिटायर होने के बाद अब महेश शर्मा सामान्य जिंदगी जी रहे हैं, मगर उनकी शक्ल सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलती जुलती होने के कारण ये सुर्खियों में हैं। अक्सर महेश शर्मा को बीजेपी के कार्यकर्ता प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए बुलाते हैं, लेकिन उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। वे विनम्रता के साथ उनके आग्रह को अस्वीकार कर देते हैं।

लोग उनके साथ बड़े चाव से फोटो भी खिंचवाते हैं

लोग उनके साथ बड़े चाव से फोटो भी खिंचवाते हैं

ग्वालियर के लोगों को कहना है कि महेश शर्मा को पहली बार देखने वाला हर शख्स गच्चा खा जाता है। हर कोई उन्हें सीएम शिवराज सिंह चौहान की समझ बैठता। लोग उनके साथ बड़े चाव से फोटो भी खिंचवाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+