ग्वालियरः राष्ट्रीय ध्वज की डोर बदलते वक्त हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत और एक घायल
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के नगर निगम के बिल्डिंग में 60 फीट की ऊंचाई पर लगे राष्ट्रीय ध्वज की डोर बदलते वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गा। क्रेन की ट्रॉली में मौजूद चार लोग नगर निगम की बिल्डिंग से सटे डाकभवन की छत पर गिर गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नगर निगम के 2 कर्मचारी और डाकभवन का चौकीदार शामिल है। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद नगर निगम के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे प्रभारी आयुक्त मुकुल गुप्ता को आक्रोशित भीड़ में शामिल वकील मनोज शर्मा ने चांटा मार दिया।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि जैक टूटने के चलते क्रेन का बैलेंस बिगड़ गया। इससे ट्रॉली नीचे गिर गई। इसमें सवार चारों व्यक्ति डाक भवन की छत पर सिर के बल गिर गए। आनन-फानन में सभी को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक में प्रदीप राजौरिया, कुलदीप डंडौतिया और विनोश शर्मा हैं। इस भवन पर नियमित रूप से झंडा लगा रहता है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की वजह से इसकी पुरानी डोरी को बदला जा रहा था।
इसी समय हादसा हो गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है। हादसे के बाद स्पॉट पर पहुंचे नगर निगम ग्वालियर के प्रभारी आयुक्त मुकुल गुप्ता को आक्रोशित भीड़ में शामिल वकील मनोज शर्मा ने चांटा मार दिया। इसके बाद पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया। वे इससे पहले एक एसडीएम पर भी हमला कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications