Gwalior news: ग्वालियर में बेटे ने रॉड मारकर कर दी पिता की हत्या, नई नवेली दुल्हन के सामने करता था जलील
Gwalior news: मृतक बेटे को उसकी पत्नी के सामने भी जलील करता था। इसी से नाराज होकर आकाश ने मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

Gwalior news: ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र में किसान की लोहे की रॉड हत्या का खुलासा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 6 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के 21 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने ही सोते समय पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था
ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र के खेरवाया गांव में पिछले सप्ताह 40 वर्षीय गजेंद्र जाट की बेरहमी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। गजेंद्र की हत्या उसके बेटे आकाश जाट ने की थी।
दरअसल गजेंद्र की पत्नी का पिछले 15 वर्ष पहले ही स्वर्गवास हो गया था। 21 वर्षीय बेटा आकाश एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। आकाश ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पिता शराब की लत के आदि थे। इसी वजह से घर में आए दिन लड़ाई झगड़े होते थे। इसी से छुटकारा पाने उसने अपने पिता की हत्या की साजिश रच डाली।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गजेंद्र जाट का शव घर के बाहर बिस्तर पर पड़ा मिला था। इस दौरान पुलिस ने आशंका जताई थी कि किसी ने घर के बाहर सो रहे गजेंद्र जाट के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस को आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि गजेंद्र का उसके बेटे आकाश के साथ आए दिन लड़ाई होती रहती थी। क्योंकि गजेंद्र आए दिन शराब पीता था। इसी वजह से वह अपने बेटे की मजदूरी का पैसा भी छीन लेता था। जानकारी अनुसार पुलिस ने आकाश से पूछताछ की। आकाश ने काफी समय तक पुलिस को गुमराह किया लेकिन आखिर में पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल ली।
ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल के अनुसार मृतक गजेंद्र की पत्नी 15 वर्ष पहले निधन हो गया था। गजेंद्र के 3 बच्चे हैं 2 बेटियां और 1 बेटा है। 1 बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बेटे आकाश की 1 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। गजेंद्र शराब के लिए आकाश से रुपए मांगता था। पैसे नहीं देने पर गाली गलौज और मारपीट करता था। वह आकाश की पत्नी के सामने भी उसके साथ गाली गलौज करता था। इसी रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर आकाश ने पिता को मौत के घाट उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications