Gwalior News: पुलिस अंकल, पापा ने मम्मा जी को हथौड़े से मारा, उन्हें गिरफ्तार कर लो,थाने पहुंची मासूम बच्चियां
Gwalior News: थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने दोनों बच्चियों की बात को सुना है। इसके बाद दोनों के लेकर वह उनके घर गए। घर में बच्चियों के माता-पिता को आमने-सामने बिठाया। इसके बाद दोनों से बात की है।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। वायरल वीडियो में दो मासूम बहनें अपने पिता के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने पहुंची हुई है। उनका कहना था कि पिता ने मम्मा जी को पीटा है। इसलिए वह पिता के खिलाफ शिकायत करने आई हुई है। पुलिस अंकल उन्हें गिरफ्तार कर लो। बच्चियों की शिकायत सुनने के बाद पुलिस उन्हें लेकर उनके घर पहुंचे और माता-पिता को समझाइश दी। पुलिस ने जानकारी दी कि माता-पिता की लड़ाई से बच्चियां डर गई थी। [वीडियो नीचे]
मामला ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र का है। थाने में 2 मासूम बहने पहुंची थी। बच्चियों से जब पुलिस वालों ने थाने आने का कारण पूछा तो उन्होंने अपनी शिकायत बताई। इसके बाद दोनों को थाना टीआई प्रदीप शर्मा के पास ले जाया गया।
एक 9 वर्ष की एक 8 वर्ष की दोनों बहनों ने थाना टीआई को बताया कि मम्मा जी ने पिता से कपड़े खरीदने के लिए रुपए मांगे थे। तो पिता ने रुपए देने से मना कर दिया। इस बात पर मम्मा जी का और पापा की लड़ाई होने लगी। पापा ने मम्मा जी को लात घुसा और हथौड़ा मार दिया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वह ठीक से चल नहीं पा रही हैं।
दोनों मासूम बहने की शिकायत सुनने के बाद थाना प्रभारी के आदेश पर पुलिसकर्मियों की एक टीम को बच्चियों के साथ उनके घर भेजा गया। वहां पहुंच कर माता-पिता को आप बीती बताई गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चियों के माता-पिता को समझाया। साथ ही कहा कि बच्चियों के सामने लड़ाई झगड़ा नहीं किया करें, इससे बच्चियों पर गलत असर पड़ता है।
घटना पर थाना टीआई प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माता-पिता के लड़ाई झगड़े से डरकर 2 बच्चियां थाने आ गई थीं। शिकायत सुनने के बाद पुलिस टीम को भेजकर उनके माता-पिता को समझाया गया है। थाना टीआई ने यह भी कहा कि पति-पत्नी को अपने बच्चों के सामने लड़ाई नहीं करना चाहिए, इससे बच्चों पर गलत असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications