Pradyuman Singh Tomar : मध्य प्रदेश में मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, देखें वायरल वीडियो
ग्वालियर, 1 जुलाई। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को मंच से गिर गए हैं। खबर है कि मंच से गिरने के कारण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अंदरूनी चोट आई हैं।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड का उद्घाटन कार्यक्रम था, जिसमें ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के मंत्री भारत सिंह कुश्वाह और सांसद विवेक शेजवलकर ने भी शिकरत की थी।
समारोह में अतिथियों के 10 फीट चौड़ा मंच बनाया गया था, जिस पर केंद्रीय मंत्री तोमर, सांसद शेजवलकर समेत खुद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद थे।
इसी दौरान अचानक मंच टूट गया और नेता नीचे गिर गए। मंत्री के नीचे गिरने पर आयोजकों में अफरा-तफरा मच गई और फिर मंत्री तोमर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications