Gwalior News: रुपयों से भरी लग्जरी कार देख पुलिस के भी उड़े होश, दो जगहों से साढे़ 18 लाख की नगदी बरामद
संवाद सूत्र पंकज श्रीमाली
Gwalior News: चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद एफ एस टी एवं एसएसटी का निरंतर चेकिंग अभियान चालू है। शहर के बाहरी और अंदरुनी चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के मद्दे नजर ग्वालियर जिले के भितरवार अनुभाग में दो कार्रवाइयों के दौरान साढे़ 18 लाख की नगदी बरामद की गई है। दोनों ही मामलों में यह रकम व्यापारियों से बरामद की गई है।

पहली कार्रवाई बेलगढा़ थाना क्षेत्र में हुई जहां एसएसटी टीम ने एक ब्रेजा कर में सवार निर्मल सोनी नामक मंडी कारोबारी के कब्जे से यह रकम बरामद की गई है। निर्मल सोनी शिवपुरी के मगरौनी का रहने वाला बताया गया है ।वह मारुति ब्रेजा कार में सवार होकर भितरवार की ओर आ रहा था। जहां चेकिंग के दौरान बेलगढा पुलिस को कार से यह रकम बरामद हुई। इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में साढे़ चार लाख रुपए की रकम एक अन्य कारोबारी से बरामद हुई है ।दोनों ही मामलों में मौजूद अफसरों को कर सवार लोग इस रकम के स्रोत के बारे में सही तरीके से नहीं बता पाए।इसके बाद मामले को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
अभी तक दो करोड रुपए से अधिक हो चुके हैं बरामद
गौरतलब है कि जिलेभर में अभी तक एस एस टी टीम ने दो करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद कर ली है। जिसमें जिले की सीमा से निकले आगरा मुंबई हाईवे और ग्वालियर झांसी हाईवे पर सबसे अधिक कार्रवाई हुई है जिसमें बरामद नोटों में वर्तमान चलन में शामिल रूपयों के साथ ही चलन से बाहर हो चुके हजार और ₹500 के पुराने नोट भी पुलिस बरामद कर चुकी है।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कड़ी चेकिंग इसलिए दूसरे रास्ते अपना रहे लोग
आपको बता दें कि चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद ग्वालियर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी कड़ी चेकिंग है ऐसे में अवैध लेनदेन करने वाले लोग दूसरे आप रास्ते अपना रहे हैं और निजी वाहनों से यात्रा कर रहे हैं इसी कारण पुलिस द्वारा जिले की सीमा से होकर गुजरने वाले सभी हाईवे पर चेकिंग पॉइंट बना रखे हैं जैसे किसी भी आर्थिक अवैध गतिविधि को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications