Love Affair: पराठे में बेहोशी की दवा मिलाकर मां-बहन को खिलाई, फिर नाबालिग लड़की ने कर दिया बड़ा कांड

Love Affair: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सिरोल से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां और बहन को आलू के पराठे में नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

दरअसल, गोला का मंदिर थाना एरिया के नारायण विहार में एक परिवार रहता है। परिवार के मुखिया दिल्ली में किसी कॉल सेंटर में कैब ड्राइवर की नौकरी करते हैं। घर में पत्नी और लड़कियां रहती हैं। बड़ी बेटी 17 साल की है। शनिवार की रात को बड़ी बेटी ने मां और छोटी बहन को आलू का पराठा खिलाया, जिसके बाद दोनों को गहरी नींद लग गई।

Love Affair

जब रविवार सुबह 9 बजे मां और बेटी की नींद खुली तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी भी घर में नहीं थी। जब घर की अलमारी खोली तो उसमें रखा हुआ दो लाख रुपए के पुश्तैनी सोने चांदी के गहने और एक लाख रुपए नकद गायब था। तब मां को शक हुआ कि उसकी 17 साल की बेटी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

लड़की की मां ने सबसे पहले अपने पति को फिर बाद में पुलिस को इस घटना की जानकारी दी है।

उसने बताया कि कल शाम को खाने उसकी बड़ी बेटी ने आलू का पराठा बनाया था। उसने सभी को बहुत प्यार से खाना खिलाया, लेकिन उसने खुद आलू के पराठे नहीं खाए थे। उस समय मां को यह बात सामान्य लगी, लेकिन जब वह कांड कर के फरार हो गई तब उन्हें समझ आया।

लड़की की मां का कहना है कि बेटी ने प्रेमी की मदद से नींद की गोलियां मंगाकर आलू के पराठे में मिलाई थी। जब बेटी घर पर नहीं मिली तो उसने पड़ोस में रहने वाले उस लड़के के घर पहुंची जिससे उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहां पता चला कि बेटी का प्रेमी मोहन सिंह भी अपने घर से गायब था।

लड़की की मां ने बताया है कि कि बेटी की उम्र करीब 17 साल है। एक महीने पहले मां ने बेटी को मोहन सिंह से मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद उसका घर से निकलना बंद कर दिया था। प्रेम प्रसंग के चलते ही उसकी मां ने मुरार निवासी एक युवक से बेटी की सगाई कर दी थी।

फिलहाल पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर एक टीम किशोरी की तलाश में लगा दी है। पुलिस का कहना है कि उसके पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+