एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे सिंधिया ने किया बड़ा खुलासा, जानें कहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव?

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार ग्वालियर सहित आसपास के जिलों के दौरे कर रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा अगला लोकसभा चुनाव ग्वालियर से लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने इस बारे में सीधा-सीधा जवाब तो नहीं दिया ग्वालियर अंचल के जिलों के लगातार दौरे पर जरूर चुप्पी तोड़ी। सिंधिया ग्वालियर में बना रहे आधुनिक नवीनतम एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

Scindia Lok Sabha Election Gwalior

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगला चुनाव ग्वालियर से लड़ने के सवाल पर कहा है कि मेरी विचारधारा विकास और प्रगाति से जुड़ी है। 18 विधानसभाओं का भ्रमण 5 दिन में करके आ रहा हूं, एक रिश्ता है जनता से, उसको निभा रहा हूं, इसमें ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकूँ उसमें लगा हूंँ वहीं पूर्ण देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार 500 फीसदी सरकार बनने जा रही है।

ग्वालियर में बना रहे नवीन एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

ग्वालियर का नवीन एयरपोर्ट भारत के इतिहास में सबसे कम समय में बनने वाला एयरपोर्ट होगा जहांँ संस्कृति,आधुनिकता समावेश होगा ये कहना है।

नागरिक के उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का। उन्होंने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है। लगभग डेढ़ घंटे के निरीक्षण के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, भारत के इतिहास कम समय मैं बनने वाला एयरपोर्ट है। 31 जनवरी, फरवरी के फर्स्ट वीक बनकर तैयार हो जाएंगा। ये एयरपोर्ट विशाल ओर विराट है। अगले 100 साल तक ग्वालियर के लिए उपयुक्त एयरपोर्ट होगा। इसके साथ ही 2 लाख स्क्वायर फीट का है, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है एयरपोर्ट है, अभी 5 कनेक्शन है, 1 फरवरी को नवीन एयरलाइंस अकासा एयर की फ्लाइट ला रहा हूं, जो ग्वालियर से हमें पीएम नरेंद्र मोदी के गृहराज्य अहमदाबाद से जोड़ेगीं।

फरवरी महीने में पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं एयरपोर्ट का शुभारंभ

आपको बता दें कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल का प्रस्तावित शुभारंभ फरवरी के पहले सप्ताह में तय किया गया है। जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों कराया जाएगा। फिलहाल जो तिथि मिली है, उनमें तीन और चार फरवरी में से एक तिथि फायनल रहेगी। वहीं दिव्यांग खेल स्टेडियम का भी शुभारंभ इसी के साथ ही किया जाएगा।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+