Gwalior: कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी: ग्वालियर में मौजूदा चारों विधायकों पर पार्टी ने जताया विश्वास
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों को पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 230 विधानसभा सीटो में से 144 के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। जारी सूची में ग्वालियर के वर्तमान चारों विधायक को फिर से पार्टी ने मौका दिया है और ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है हालांकि ग्वालियर विधानसभा से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इस विधानसभा से भाजपा ने ऊर्जा मंत्री तोमर को उम्मीदवार बनाया है।
बता दे कि भाजपा ने काफी समय पहले की प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था। वहीं अंतत: कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है जिसमें कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लडे़ंगे। बात ग्वालियर जिले की करें तो यहां पूर्व विधानसभा से वर्तमान कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है।

दक्षिण विधानसभा से वर्तमान कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को टिकट दिया गया है तो वही डबरा विधानसभा से वर्तमान कांग्रेस विधायक सुरेश राजे को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो भितरवार विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान कांग्रेस विधायक लखन सिंह यादव को पार्टी ने फिर से प्रत्याशी घोषित किया है।
ग्वालियर 15 विधानसभा पर अभी असमंजस्य
ग्वालियर जिले की 15 विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी में अभी भी असमंजस्य है यहां वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है ग्वालियर 15 विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के सुनील शर्मा मुख्य दावेदार हैं लेकिन आधा दर्जन अन्य नेताओं ने भी दावेदारी पेश की है ऐसे में पार्टी इस सीट पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है और अभी किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है।
इनको मिला टिकट
श्योपुर से बाबू जंडेल, विजयपुर से रामनिवास रावत, सबरगढ़ से बैजनाथ कुशवाह, जौरा से पंकज उपाध्याय, अटैर से हेमंत कटारे, लहार से गोविंद सिंंह, मेहगांव से राहुल भदोरिया, ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर, ग्वालियार ईस्ट से सतीश सिकरवार, भितरवार से लाखन सिंह यादव, ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक, डबरा से सुरेश राजे, सेवड़ा से घनश्याम सिंह, भांडेर से फूल सिंह बरैया, दतिया से अवधेश नायक, करैरा से प्रगिलाल जाटव, पुहारी कैलाश कुशवाहा, शिवपुरी से केपी सिंह, बंडा तरवर सिंह लोधी, टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह, जतारा से किरण अहिरवार, खरगापुर से चंदा सिंह गौर, महराजपुर से नीरज दीक्षित, चंदला से हरप्रसाद अनुरागी, राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा, छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी, विजासर से चरण सिंह यादव, मलहरा से रामसिया भारती, जबेरा से प्रताप सिंह लोधी, पिछोर से शैलेंद्र सिंह, कोलारस से बैजनाथ यादव, बम्होरी से रिषि अग्रवाल, चचौड़ा से लक्ष्मण सिंह, राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह, अशोकनगर हरिबाबू राय, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से यदवेंद्र यावद, सुर्खी से नीरज शर्मा, देवरी से हर्ष यादव, नरयावली से सुरेंद्र चौथरी, हटा से प्रदीप खटीक, पवई से मुकेश नायक, गुनौर से जीवन लाल, चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी, रैगांव से कल्पना वर्मा, नागौद से रश्मि सिंह पटेल, अमरपाटन से राजेंद्र कुमार सिंह
संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली, ग्वालियर












Click it and Unblock the Notifications